जयंती पर याद किये गये स्वामी विवेकानंद

Updated at : 13 Jan 2017 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
जयंती पर याद किये गये स्वामी विवेकानंद

गढ़हारा : स्वामी विवेकानंद की 154वीं जयंती समारोह गढ़हारा बरौनी परिक्षेत्र के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों समेत रेलवे परिसरों में धूमधाम के साथ युवा दिवस के रूप में मनाया गया . स्वामी विवेकानंद एक संन्यासी ही नहीं अपितु राष्ट्र सुधार नीति में इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता .इनके मार्गदर्शन में […]

विज्ञापन

गढ़हारा : स्वामी विवेकानंद की 154वीं जयंती समारोह गढ़हारा बरौनी परिक्षेत्र के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों समेत रेलवे परिसरों में धूमधाम के साथ युवा दिवस के रूप में मनाया गया . स्वामी विवेकानंद एक संन्यासी ही नहीं अपितु राष्ट्र सुधार नीति में इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता .इनके मार्गदर्शन में भारत को एक नयी ऊंचाई एवं विश्व गुरु बनने में भी इनके ओजस्वी ज्ञान की महती भूमिका रही है .

आज देश में कई समस्याएं व भेदभाव नीति पनप रही है .वर्तमान समय में भारत समेत पूरी दुनिया में शांति,अमन, सुख एवं आनंद के मार्ग को बहाल करने के लिए स्वामी विवेकानंद के जीवन को दिनचर्या में शामिल करने की जरूरत है. वही पूर्व मध्य रेल कर्मचारी यूनियन गढ़हारा शाखा में भी युवा रेल कर्मचारियों की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया .लोगों ने स्वामी विवेकानंद जी के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर सोनपुर मंडल अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव,

एनके मेहता,जीवानंद मिश्र, स्वास्थ्य निरीक्षक रामनिरंजन कुमार, शशिकांत, श्रीकांत शर्मा, रवि कुमार, सुबोध कुमार, गौरी शंकर आदि थे. भारत स्काउट गाइड जिला संघ गढ़हारा में भी स्वामी विवेकानंद समूह ने स्वामी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया.

जीवनी पर डाला प्रकाश :तेघड़ा. भारतीय अध्यात्म और धर्म का विश्व में अलख जगाने वाले क्रांतिकारी संन्यासी स्वामी विवेकानंद जी जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय किरतौल में प्रधानाध्यापक शशिभूषण सिंह की अध्यक्षता में स्वामी जी की जयंती मनायी गयी.
वरिष्ठ शिक्षक सच्चिदानंद राय ने उनके पारिवारिक परिवेश, शिक्षा, स्वामी राम कृष्ण परमहंस के सानिध्य में परिवर्तन, कन्या कुमारी में समंद्र के बारे में जानकारी दी. मौके पर शिक्षक सुमंत कुमार, कैलाश पासवान, राज किशोर यादव, चंदन कुमार आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन