कुख्यात अरविंद गिरफ्तार

बक्सर : बक्सर पुलिस के लिए सिरदर्द बने कुख्यात अरविंद कुंवर को सिमरी से गिरफ्तार कर लिया गया. इसकी गिरफ्तारी सिमरी पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी है. गिरफ्तार अपराधी पर बक्सर जिले के कई थानों में हत्या, लूट, अपहरण समेत कई मामले दर्ज हैं. जेल से रिहा होने के बाद वह फिर से अपराध […]
बक्सर : बक्सर पुलिस के लिए सिरदर्द बने कुख्यात अरविंद कुंवर को सिमरी से गिरफ्तार कर लिया गया. इसकी गिरफ्तारी सिमरी पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी है. गिरफ्तार अपराधी पर बक्सर जिले के कई थानों में हत्या, लूट, अपहरण समेत कई मामले दर्ज हैं. जेल से रिहा होने के बाद वह फिर से अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया था.
हाल के दिनों में घटित चोरी और लूटपाट की कई घटनाओं को उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस फिलहाल अभी पूछताछ करने में जुटी हुई है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने बताया कि कुख्यात अरविंद कुंवर किसी घटना को अंजाम देने के लिए डुमरी में छुपा था. सूचना मिलने के साथ ही सिमरी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गयी, जहां से अरविंद कुंवर को गिरफ्तार किया गया. एसपी ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी को लेकर कई दिनों से पुलिस लगी हुई थी. इसका लोकेशन भी ट्रेस किया जा रहा था. जैसे ही इसके डुमरी में छुपे होने की खबर मिली. छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




