पदाधिकारियों के सम्मान में हुआ कार्यक्रम

Updated at : 13 Jan 2017 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
पदाधिकारियों के सम्मान में हुआ कार्यक्रम

अधिकारियों ने किया उत्साह भावना का संचार: एसपी डुमरांव : इंस्पेक्टर से डीएसपी बने चार पदाधिकारियों के सम्मान में बुधवार की देर शाम विदाई समारोह का आयोजन किया गया. नया भोजपुर ओपी थाना परिसर में पुलिस महकमे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला जज प्रदीप कुमार मल्लिक सहित दर्जनों न्यायिक पदाधिकारियों ने शिरकत की. प्रोन्नति पाने […]

विज्ञापन

अधिकारियों ने किया उत्साह भावना का संचार: एसपी

डुमरांव : इंस्पेक्टर से डीएसपी बने चार पदाधिकारियों के सम्मान में बुधवार की देर शाम विदाई समारोह का आयोजन किया गया. नया भोजपुर ओपी थाना परिसर में पुलिस महकमे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला जज प्रदीप कुमार मल्लिक सहित दर्जनों न्यायिक पदाधिकारियों ने शिरकत की. प्रोन्नति पाने वालों में ब्रह्मपुर के इंस्पेक्टर जीडी तिवारी, बक्सर के इंस्पेक्टर अशोक रजक को बीएमपी चार में और बक्सर के महेंद्र प्रताप को आरा तथा डुमरांव के इंस्पेक्टर शशि शेखर ठाकुर को पटना निगरानी विभाग का दायित्व मिला है. समारोह में उपस्थित एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने मंगल भविष्य की कामना की और कहा कि पुलिस विभाग के चारों सर्किलों में इनके कार्यो की सराहना होती रही है. मौके पर विभाग द्वारा गीत-संगीत के कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी थी.
इस दौरान बक्सर एसडीओ गौतम कुमार ने कमेडी गीत की प्रस्तुति पर सभी पुलिस पदाधिकारी झूम उठे. समारोह में एसपी ने चारों पुलिस अधिकारियों को अंग वस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया. मौके पर डुमरांव एसडीओ प्रमोद कुमार, डीएसपी कमलापति सिंह, बीडीओ जर्नादन तिवारी, सीओ अमरेंद्र कुमार, वैभव कुमार, थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, देवानंद शर्मा, सुधीर कुमार, सुबोध कुमार, नंदन कुमार सिंह, राजीव कुमार, नीतू प्रिया, राजीव कुमार सिंह, श्रीमंत सुमन सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.
मजाक से खफा जवान ने साथियों पर बरसायीं 32 गोलियां, चार मरे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन