बिहार : डुमरांव में सवारी गाड़ी पलटी, आधा दर्जन जख्मी

डुमरांव : बिहार के डुमरांव में कृष्णाब्रह्म थाना अंतर्गत अरियांव गांव के समीप एक सवारी वाहन पलट जाने से करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. घायलों को इलाज के लिए आस-पास के लोगों ने गांव के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जख्मी अरियांव गांव के रहने वाले बताये जाते हैं. मिली जानकारी के […]
डुमरांव : बिहार के डुमरांव में कृष्णाब्रह्म थाना अंतर्गत अरियांव गांव के समीप एक सवारी वाहन पलट जाने से करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. घायलों को इलाज के लिए आस-पास के लोगों ने गांव के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जख्मी अरियांव गांव के रहने वाले बताये जाते हैं.
मिली जानकारी के अनुसार वाहन अरियांव गांव से सवारी लेकर टुडीगंज स्टेशन जा रहा था. गांव से एक किलोमीटर दूरी पर साइकिल को बचाने के क्रम में गाड़ी पलट गयी. जिसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. वाहन के पलटने की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग पहुंच गये. ग्रामीणों द्वारा सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में अरियांव के रहने वाले सुरेश यादव, सीता देवी, सुनैना देवी, आरती देवी समेत अन्य लोग शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




