कुशल युवा कार्यक्रम देगा रोजगार : निराला

Updated at : 12 Jan 2017 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
कुशल युवा कार्यक्रम देगा रोजगार : निराला

बुधवार को चौसा में कार्यक्रम का उद्घाटन करते एससी, एसटी कल्याण मंत्री संतोष निराला. मंत्री संतोष निराला ने चौसा में शुभारंभ किया जिले के प्रथम कुशल युवा प्रशिक्षण केंद्र का चौसा : मुख्यमंत्री सात निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत कुशल युवा कार्यक्रम के लिए बक्सर जिले का प्रथम प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ बुधवार को समारोह आयोजित […]

विज्ञापन

बुधवार को चौसा में कार्यक्रम का उद्घाटन करते एससी, एसटी कल्याण मंत्री संतोष निराला.

मंत्री संतोष निराला ने चौसा में शुभारंभ किया जिले के प्रथम कुशल युवा प्रशिक्षण केंद्र का
चौसा : मुख्यमंत्री सात निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत कुशल युवा कार्यक्रम के लिए बक्सर जिले का प्रथम प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ बुधवार को समारोह आयोजित कर किया गया. श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार द्वारा संचालित बिहार कौशल विकास मिशन के तहत चौसा प्रखंड कार्यालय परिसर में खोले गये उक्त प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य के एससी, एसटी, समाज कल्याण मंत्री संतोष कुमार निराला के द्वारा जला कर किया.
प्रशिक्षण केंद्र के प्रबंधक डाटा प्रो रविरंजन चौबे की अध्यक्षता व राज मिश्रा के संचालन में आयोजित उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री निराला ने कहा कि तकनिकी शिक्षा से वंचित राज्य के युवाओं को कंप्यूटर की नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने, उनमें आत्ममविश्वास बढ़ाने के लिए महागंठबंधन की सरकार राज्य के हरेक प्रखंड में कुशल युवा कार्यक्रम का प्रशिक्षण केंद्र खोल रही है, जिसमें वैश्विक रुझान के तर्ज पर युवा दक्ष हो अपने सपनों को साकार कर सकें और समृद्ध हो बिहार को आगे ले जाने में सहयोग कर सकें. इस कार्यक्रम से राज्य में बेरोजगारी की समस्या काफी कम होगी.
सरकार डाटा कंप्यूटर की ट्रेनिंग देनेवाली कंपनियों से अनुबंध की है कि युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार मुहैया करायेगी.अब राज्य के शिक्षित युवा बेरोजगार नहीं रह पायेंगे. राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सरकार तत्पर है. युवाओं को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य चल रहा है. राज्य के 275 सरकारी व गैरसरकारी काॅलेजों व विद्यालयों को फ्री वाइ-फाइ की सुविधा से जोड़ा गया है, जहां युवा नेट यूज कर एजुकेशन व रोजगार की सही तलाश कर रहे हैं. अब बच्चे स्कूल से बाहर नहीं रह रहे हैं.
सात निश्चय कार्यक्रम के तहत बिहार आगे बढ़ रहा है. कार्यक्रम में उपस्थित सदर एसडीएम गौतम कुमार, ब्लाॅक प्रमुख सुनीता राय, श्रम अधीक्षक रोहित कुमार, बीडीओ अरविंद कुमार सिंह, डाटा प्रो कंप्यूटर के असिस्टेंट जनरल मैनेजर राकेश तिवारी आदि कार्यक्रम को संबोधित किये. इस दौरान आनंद कुमार पांडेय, अभिषेक कुमार, समा परवीन, खुशबू आदि के अलावे सैकड़ों छात्र मौजूद थे.
डुमरांव : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अंतर्गत डीके काॅलेज परिसर स्थित एक सभागार में बुधवार को प्राचार्य डाॅ अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में बिहार सरकार द्वारा क्रियान्वित सात निश्चयों के अंतर्गत आर्थिक हल, युवाओं को बल के अंतर्गत योजना बीएससीसी, बीएसए, केवाइपी के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया गया, जिसमें आवेदक को किसी सरकारी स्त्रोत से किसी भी प्रकार का भत्ता, छात्रवृत्ति, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, शिक्षा ऋण या किसी प्रकार की सरकारी सहायता प्राप्त नहीं हो सकी हो. वहीं, आवेदक को श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित भाषा एवं संवाद कौशल बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान एवं व्यवहार कौशल का अनिवार्य प्रशिक्षण भी दिया जायेगा. जबकि आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होने के साथ उसके पास स्वरोजगार नहीं हो सका. वहीं, उपस्थित अतिथियों ने बताया इस योजना के तहत 20 से 25 वर्ष के बेरोजगार युवाओं को रोजगार तलाशने के दौरान सहायता के तौर पर प्रतिमाह एक हजार स्वयं सहायता दो वर्षों तक मिलेगा, जिसके अंतर्गत सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम में उपस्थित प्रो धीरेंद्र कुमार सिंह, प्रो उषा रानी, प्रो राजू मोची, प्रो शिरोमणि सिंह, संजय कुमार सिंह तथा बक्सर से शैलेश कुमार, प्रबंधक प्रमोद कुमार, सहायक प्रबंधक राकेश कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन