शिक्षक नियुक्ति की जांच प्रक्रिया तेज

Updated at : 11 Jan 2017 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक नियुक्ति की जांच प्रक्रिया तेज

कांग्रेस नेता टीएन चौबे के आवेदन पर निगरानी ने लिया संज्ञान निगरानी की टीम से जांच पर जताया संतोष बक्सर : ब्रह्मपुर में 123 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया की जांच तेज हो गयी है. इस जांच की आंच शिक्षा विभाग के स्थापना के डीपीओ विनायक पांडेय पर भी पड़ सकती है. निगरानी विभाग शिक्षकों के […]

विज्ञापन

कांग्रेस नेता टीएन चौबे के आवेदन पर निगरानी ने लिया संज्ञान

निगरानी की टीम से जांच पर जताया संतोष
बक्सर : ब्रह्मपुर में 123 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया की जांच तेज हो गयी है. इस जांच की आंच शिक्षा विभाग के स्थापना के डीपीओ विनायक पांडेय पर भी पड़ सकती है. निगरानी विभाग शिक्षकों के भुगतान की भी जांच कर रही है. ऐसे में ब्रह्मपुर के शिक्षकों के बीच पूरी तरह हड़कंप है. निगरानी ने इस पूरे मामले की जांच 16 बिंदुओं पर कर रही है. ऐसे में जांच प्रक्रिया पूरी होने पर कई शिक्षकों की नौकरी भी जा सकती है. उल्लेखनीय है कि यह जांच जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता टीएन चौबे द्वारा महानिदेशक निगरानी को दिये आवेदन के आलोक में शुरू हुई है. निगरानी की टीम ने श्री चौबे से इस मामले में सहयोग की अपील की है.
श्री चौबे ने बताया कि इस जांच में कई तरह की अनियमितता होने की संभावना है. शिक्षा विभाग के स्थापना के डीपीओ द्वारा गलत तरीके से शिक्षकों का भुगतान किया गया है. इसकी अब जांच शुरू हो चुकी है. वहीं, डीपीओ विनायक पांडेय के विरुद्ध सासाराम में भी शिक्षा विभाग में कई तरह के अनियमितता के विरुद्ध जांच चल रही है. श्री चौबे ने बताया वे निगरानी की इस जांच से संतुष्ट हैं. वे जिला प्रशासन से आग्रह किये हैं कि जांच के दौरान शिक्षा विभाग के किसी भी पदाधिकारी को स्थानांतरण नहीं किया जाये, जिससे जांच प्रभावित न हो.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन