कालाबाजारी के आरोप में जविप्र डीलर गिरफ्तार

बक्सर : औद्योगिक थाना पुलिस ने छापेमारी कर कालाबाजारी के आरोप में एक डीलर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार डीलर पर अनाज बेचने का मामला दर्ज था, जिसके बाद से ही वह फरार चल रहा था. पुलिस ने उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि नवंबर माह में डीलर […]
बक्सर : औद्योगिक थाना पुलिस ने छापेमारी कर कालाबाजारी के आरोप में एक डीलर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार डीलर पर अनाज बेचने का मामला दर्ज था, जिसके बाद से ही वह फरार चल रहा था. पुलिस ने उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि नवंबर माह में डीलर द्वारा अनाज की कालाबाजारी करने को लेकर छापेमारी की गयी थी, जहां से चावल और गेहूं बरामद हुए था. इस दौरान पुलिस को देखते ही डीलर फरार हो गया था. बीडीओ के बयान पर स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया गया था, जिसके बाद से डीलर परमात्मा सिंह फरार चल रहा था. पुलिस को सूचना मिली कि डीलर अपने घर आया हुआ है. सूचना मिलने के साथ ही पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




