एक साल से चल रहा था फरार

Updated at : 03 Jan 2017 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
एक साल से चल रहा था फरार

ट्रैक्टर ले जाने को लेकर दो पक्षों में गरजीं बंदूकें दोनों पक्षों की तरफ से मामला दर्ज, चार गिरफ्तार बक्सर/धनसोई : धनसोई थाना क्षेत्र का पटखवलिया गांव सोमवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. ट्रैक्टर ले जाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट एवं फायरिंग हुई, जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल कायम […]

विज्ञापन

ट्रैक्टर ले जाने को लेकर दो पक्षों में गरजीं बंदूकें

दोनों पक्षों की तरफ से मामला दर्ज, चार गिरफ्तार
बक्सर/धनसोई : धनसोई थाना क्षेत्र का पटखवलिया गांव सोमवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. ट्रैक्टर ले जाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट एवं फायरिंग हुई, जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच दोनों पक्षों की तरफ से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार सामरथी यादव का लड़का संटू ट्रैक्टर लेकर खलिहान में जा रहा था. इसी दौरान दूसरे पक्ष के धनजी यादव ने ट्रैक्टर ले जाने से रोक दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, इसके बाद मामला बढ़ते गया. देखते-ही-देखते दोनों पक्षों की तरफ से फायरिंग की जाने लगी.
फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया. फायरिंग की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच रामनिवास यादव, धनजी यादव, संटू यादव, भुअर यादव सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है. इस संबंध में थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जो लोग फरार चल रहे हैं उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.फिलहाल तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन