पांचवें दिन भी अनशन पर रहे भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति के किसान

Updated at : 26 Dec 2016 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
पांचवें दिन भी अनशन पर रहे भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति के किसान

बक्सर : एनएच 84 जिला भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति के किसानों का अनशन पांचवें दिन रविवार को भी जारी रहा. अनशन पर बैठे चार लोगों की हालत गंभीर बतायी जाती है. पांचवें दिन डॉक्टरों की एक टीम अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जांच की, जहां चार की हालत गंभीर बतायी जा रही है. जिला प्रशासन के […]

विज्ञापन

बक्सर : एनएच 84 जिला भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति के किसानों का अनशन पांचवें दिन रविवार को भी जारी रहा. अनशन पर बैठे चार लोगों की हालत गंभीर बतायी जाती है. पांचवें दिन डॉक्टरों की एक टीम अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जांच की, जहां चार की हालत गंभीर बतायी जा रही है. जिला प्रशासन के इस असंवेदनशील रवैये से जहां भूमि संघर्ष किसानों में आक्रोश व्याप्त है. वहीं, भाजपा ने जम कर जिला प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया. विदित हो कि अपनी मांगों को लेकर विगत पांच दिनों से भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति के किसान अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे हुए हैं.

किसानों का कहना है कि सरकार जब तक उनके जमीनों का मूल्य उनके मांग के अनुरूप नहीं देती है, तब तक यह अनशन जारी रहेगा. अनशनकारियों ने कहा कि वह अपनी जान दे देंगे, पर जमीन नहीं देंगे.

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ने किसानों की मांगों का किया समर्थन : अनशन पर बैठे किसानों से जाकर भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप दुबे मिले. उन्होंने किसानों की मांगों को जायज बताया. कहा कि जिला प्रशासन की लापरवाही से इस तरह का माहौल बनता जा रहा है. समय रहते जिला प्रशासन और सरकार कोई कारगर कदम नहीं उठाती है, तो भाजपा और उसके घटक दल एकजुट होकर किसानों के हित के लिए आंदोलन करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन