जश्न के लिए तैयार हुए चर्च, कार्यक्रम आज

Updated at : 25 Dec 2016 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
जश्न के लिए तैयार हुए चर्च, कार्यक्रम आज

डुमरांव : क्रिसमस को लेकर डुमरांव अनुमंडल में तैयारी पूरी हो गयी है. पुराना भोजपुर स्थित संत जोसफ हाइ स्कूल व कैथोलिक मेरी वार्ड में चहल-पहल शुरू हो गयी है. विद्यालय परिसर में बने चर्च को आकर्षण ढंग से सजाया गया है. प्रभु यीशु के जन्मोत्सव इसाई समुदाय सहित हर धर्मों के लोग यहां पहुंच […]

विज्ञापन

डुमरांव : क्रिसमस को लेकर डुमरांव अनुमंडल में तैयारी पूरी हो गयी है. पुराना भोजपुर स्थित संत जोसफ हाइ स्कूल व कैथोलिक मेरी वार्ड में चहल-पहल शुरू हो गयी है. विद्यालय परिसर में बने चर्च को आकर्षण ढंग से सजाया गया है. प्रभु यीशु के जन्मोत्सव इसाई समुदाय सहित हर धर्मों के लोग यहां पहुंच कर पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाते हैं. डाॅ टेरीसिटा ने बताया कि क्रिसमस एक अनोखा दिन है, जो ईश्वर के प्रेम, आनंद व उद्धार का संदेश देता है.

यह त्योहार केवल इसाई धर्म तक ही सीमित नहीं रह गया है, बल्कि हर समुदाय के लोग इसमें शिरक्कत करते हैं. उन्होंने बताया कि परमेश्वर के द्वारा की गयी पहल के दर्शाने को लेकर क्रिसमस ट्री का आयोजन होता है. स्कूल के बच्चे रूई के फाहों से क्रिसमस ट्री को सजाते हैं. स्कूल द्वारा चर्च व परिसर को आकर्षण ढंग से रंग-बिरंगे बल्बों को लगा कर नया लुक दिया जाता है. मौके पर सांता क्लोज बच्चों को उपहार के रूप में चाकलेट देते हैं, जिससे बच्चों में खुशियां बढ़ जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन