505 युवाओं को मिला रोजगार
Updated at : 24 Dec 2016 7:45 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में रोजगार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जिला नियोजनालय ने शुक्रवार को शहर के किला मैदान में मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया. मेले का उद्घाटन युवा एवं कला संस्कृति विभाग के मंत्री सह प्रभारी मंत्री रामचंद्र राम और डीएम रमण कुमार ने संयुक्त रूप से […]
विज्ञापन
बक्सर : बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में रोजगार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जिला नियोजनालय ने शुक्रवार को शहर के किला मैदान में मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया.
मेले का उद्घाटन युवा एवं कला संस्कृति विभाग के मंत्री सह प्रभारी मंत्री रामचंद्र राम और डीएम रमण कुमार ने संयुक्त रूप से किया. डीएम रमण कुमार ने कहा कि नियोजन मेला बेरोजगार युवकों के लिए यह सुनहरा मौका है.
वहीं, मंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं की मदद के लिए कार्य कर रही है़ युवा सिर्फ लगन के साथ पढ़ाई करें, नौकरी आपके पास होगी. ऐसे मेले का आगे भी आयोजन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि सरकार और प्रशासन दोनों बेरोजगार युवाओं के लिए मेले का आयोजन करती है. इस मेले से लगभग हजारों लोगों को नौकरी मिलती है. सरकार नियोजन मेले का आयोजन आगे भी होगा. उन्होंने कहा कि इस बार केवल 19 कंपनियां आयी हैं. अगली बार करीब दो दर्जन कंपनियां आयेंगी. वहीं, सुबह करीब नौ बजे से ही छात्र-छात्राओं की भीड़ जुटने लगी थी. करीब हजारों छात्र-छात्राएं नौकरी के लिए किला मैदान पहुंचे हुए थे.
इस मेले में कुल 19 नियोजकों ने लगभग पैंतीस सौ रिक्तियाें के साथ भाग लिया. इस मेले में सांईं बायो टेक, नव भारत फटिलाइजर समेत कई कंपनियां थीं. इस मेले में नियोजकों द्वारा कुल 2271 बायोडाट लिया, जिसमें से 505 आवेदकों का चयन स्थल पर किया गया. वहीं, शेष 1183 आवेदकों को नियोजकों द्वारा बाद में साक्षात्कार कर चयन किया जायेगा. मौके पर जिला नियोजन पदाधिकारी सुबोध कुमार, अरुण कुमार, सुबोध शंकर, तिरुपतिनाथ शर्मा, अनिल कुमार श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




