सड़क पर पसरी रहती है गंदगी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Sep 2016 3:58 AM (IST)
विज्ञापन

नगर की समस्याओं को दूर करने की जिम्मेदारी नगर पर्षद को होती है, पर बक्सर नगर पर्षद इससे अलग नजर आ रहा है. नगर के लोग तो टैक्स देते हैं, पर उन्हें कोई सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं. प्रभात खबर की टीम जब वार्ड 30 में पहुंची, तो लोगों ने कई तरह की समस्याओं […]
विज्ञापन
नगर की समस्याओं को दूर करने की जिम्मेदारी नगर पर्षद को होती है, पर बक्सर नगर पर्षद इससे अलग नजर आ रहा है. नगर के लोग तो टैक्स देते हैं, पर उन्हें कोई सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं. प्रभात खबर की टीम जब वार्ड 30 में पहुंची, तो लोगों ने कई तरह की समस्याओं से अवगत कराया. यहां की सबसे बड़ी समस्या जल निकासी की है. जिसका समाधान पिछले कई सालों में नहीं हो पाया.
बक्सर : नगर का वार्ड नंबर 30 शहर के बीचों बीच है. इस वार्ड में हनुमान फाटक, नमक गोला, सोहनीपट्टी का कुछ हिस्सा आता है. वार्ड में पांच हजार की आबादी है और वोटर करीब 18 सौ हैं. इस वार्ड की नालियों का पानी वार्ड 30 में पड़नेवाले सेवक नाला से जाता है. पर इस नाले की सफाई अब तक नहीं हो पायी. पार्षद बतातीं हैं कि यह वर्षों से जाम है और इसकी सफाई के लिए पांच-पांच फुट पर चेंबर बनाना पड़ेगा. पूर्व में रोड के एक तरफ कुछ चेंबर बने, लेकिन रोड के दूसरी तरफ यह चेंबर नहीं बन पाया, जिसके कारण वार्ड 30 के साथ अन्य वार्डों में बारिश में जलजमाव हो जाता है.
इसके लिए नगर पर्षद में आवेदन भी दिया गया है, पर पदाधिकारी इसकी सुध नहीं लेते हैं. वार्ड के सोहनपट्टी स्थित गौरी शंकर मध्य विद्यालय के पीछे और नमक गोला के पीछेवाले इलाके में काफी गंदगी पसरी रहती है. इनकी सफाई के लिए वार्ड में तीन सफाई कर्मी मौजूद हैं. वार्ड पार्षद बतातीं हैं कि वार्ड की हर दिन सफाई होती है. कम सफाई कर्मी के कारण थोड़ी परेशानी होती है. पार्षद बताती हैं कि साफ-सफाई के लिए समय पर ट्रैक्टर वार्ड में नहीं आता है, जिससे गंदगी समय से नहीं उठ पाता. वहीं, नगर पर्षद से वार्ड के लिए एक भी एलइडी लाइट नहीं मिल पायी. वार्ड के साथ सत्ता पक्ष ने भेदभाव किया, जिसका नतीजा यह हुआ कि आज वार्ड अंधेरे में है. कई परिवारों के लोगों ने बताया कि वे राशन कार्ड से वंचित हैं. उन्हें महंगे दाम में आनाज खरीदना पड़ता है. इसके लिए कई बार नगर पर्षद और अनुमंडल कार्यालय में आवेदन जमा किया गया, पर अब तक नहीं बन पाया, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है. वार्ड में ग्यारह चापाकल लगे हैं, जिसमें से तीन चापाकल खराब हैं. ऐसे में राहगीरों को काफी परेशानी होती है.
वार्ड नंबर 30 सड़क किनारे पसरा कचरा व बारिश का जमा पानी.
नहीं बन पाया है जरूरतमंदों का राशन कार्ड
मुहल्ले के कुछ हिस्से में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से परेशानी बनी रहती है. मुहल्ले में जलजमाव से लोग काफी परेशान रहते हैं,वार्ड पार्षद ध्यान नहीं देतीं.
शंकर प्रसाद
इस वार्ड में काफी काम हुआ है. फिर भी बहुत सारा काम बाकी है. जिसे पूरा करना है. नगर पर्षद की लापरवाही से काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है. वार्ड पार्षद मेहनत करतीं हैं.
मोती लाल साह
नगर पर्षद को सड़क, नाली और अन्य कामों को करने के लिए कहा गया है, पर सही तरीके से काम नहीं हो पा रहा है, जिससे आम आदमी परेशान होता है.
लक्ष्मण प्रसाद
पिछले चार सालों में काफी काम हुए हैं
पिछले चार सालों में कई काम हुए हैं. सेवक नाला यदि बन जाता है, तो इससे जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी. वार्ड को एक भी एलइडी लाइट नहीं मिल पायी, जिससे परेशानी बनी हुई है. सर्वे गलत तरीके से हुआ था, जिसके कारण कई परिवार राशन कार्ड के लिए वंचित हो गये हैं. नये सिरे से फिर बनेगा.
गुंजन देवी, पार्षद
जलजमाव के कारण महिलाओं को काफी परेशानी होती है. मुहल्ले में एलइडी लाइट भी नहीं लगी है, जिसके कारण राहगीरों को आने-जाने में परेशानी होती है.
धनावती देवी
बहुत सारे परिवारों को राशन कार्ड भी नहीं बना है. इससे गरीब परिवारों को महंगे दाम पर नाज खरीदना पड़ता है. हर किसी को राशन कार्ड बनना चाहिए.
सुमित्रा देवी
मुहल्ले में एलइडी बल्ब भी नहीं लगायी गयी है. ऐसे में बरसात में अंधेरा होने पर आने-जाने में काफी परेशानी होती है. फिर भी विभाग इस तरफ कोई ध्यान नहीं देता है.
दुर्गा कुमारी
आज वार्ड 31 में
प्रभात खबर वार्ड स्कैन की टीम आज वार्ड नंबर 31 में. पहुंचेगी, आपकी जो भी समस्या हो उसे खुल कर टीम के साथ शेयर करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




