कुबेर के फरारी मामले में चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

Published at :04 Sep 2016 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
कुबेर के फरारी मामले में चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

प्रेमिका और परिजनों पर दर्ज होगी प्राथमिकी डुमरांव डीएसपी ने जांच कर भेजी अपनी रिपोर्ट डुमरांव : अनुमंडल के योगियां गांव में पिछले दिनों दो लोगों की सरेआम हुई हत्या का मुख्य आरोपी कुबेर मिश्रा के फरारी मामले में डुमरांव डीएसपी कमलापति सिंह अपनी रिपोर्ट भेजे दी है. जांच रिपोर्ट के बाद बक्सर पुलिस के […]

विज्ञापन

प्रेमिका और परिजनों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

डुमरांव डीएसपी ने जांच कर भेजी अपनी रिपोर्ट
डुमरांव : अनुमंडल के योगियां गांव में पिछले दिनों दो लोगों की सरेआम हुई हत्या का मुख्य आरोपी कुबेर मिश्रा के फरारी मामले में डुमरांव डीएसपी कमलापति सिंह अपनी रिपोर्ट भेजे दी है. जांच रिपोर्ट के बाद बक्सर पुलिस के चार जवानों की नौकरी पर गाज गिर गई है. जांच के बाद इन पुलिस कर्मियों की लापरवाही उजागर होने से पुलिस प्रशासन किरकिरी बना हुआ है. डुमरांव डीएसपी ने बताया कि बक्सर टाउन थाना के हवलदार अवधेश राम, सिपाही खुर्शीद आलम, सुरेश राय व सुधीर कुमार पर विभाग कारवाई करने के लिए एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा से अनुशंसा की गई थी.
एसपी के निर्देश के आलोक में चारों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही, फरारी कुबेर के खेल में शामिल कुख्यात की प्रेमिका के अलावे मां शैल कुमारी देवी, चचेरे भाई रवि मिश्रा व पंकज मिश्रा पर भी प्राथमिक दर्ज कराने की पुलिस ने मंशा बना लिया है. डीएसपी के अनुसार जांच के दौरान कुबेर की फरारी में पुलिस व परिवारों की भूमिका सामने आयी है. ऐसी स्थिति में विभाग कानूनी कार्रवाई करेगी. उल्लेखनीय है कि 14 अगस्त को इलाज के लिए सेंट्रल जेल से पुलिस अभिरक्षा में कुबेर को पटना के आइजीआइएमएस अस्पताल में भेजा गया, लेकिन वह पटना के एक होटल में परिजनों से मिलने के बहाने फरार हो गया. कुख्यात के फरारी से बक्सर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया. पुलिस उसकी गिरफ्तार के लिये पटना पुलिस की भी मदद ले रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन