संदीप सहित पांच बंदी भेजे गये गया जेल

Published at :02 Sep 2016 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
संदीप सहित पांच बंदी भेजे गये गया जेल

बक्सर, कोर्ट : ट्रल जेल में बंद कुख्यात संदीप सहित पांच बंदियों को गया जेल स्थानांतरित कर दिया गया. कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच गुरुवार को सभी को गया सेंट्रल भेजा गया. जिन बंदियों को गया भेजा गया है, उनमें कुख्यात संदीप यादव के अलावे चंदन मिश्रा, कृष्णा यादव, पवन व आलोक ठाकुर शामिल हैं. इसके […]

विज्ञापन

बक्सर, कोर्ट : ट्रल जेल में बंद कुख्यात संदीप सहित पांच बंदियों को गया जेल स्थानांतरित कर दिया गया. कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच गुरुवार को सभी को गया सेंट्रल भेजा गया. जिन बंदियों को गया भेजा गया है, उनमें कुख्यात संदीप यादव के अलावे चंदन मिश्रा, कृष्णा यादव, पवन व आलोक ठाकुर शामिल हैं.

इसके पहले बुधवार को भी शेरू सहित दो बंदियों को बेउर जेल भेजा गया था. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से जेल में कुख्यात बंदियों द्वारा अपनी करतूतों से जेल प्रशासन की नींद हराम कर दी गयी थी. शेरू व बोतल महतो सहित दर्जन भर से अधिक कुख्यात सेंट्रल जेल में बंद थे. उनके बीच काफी दिनों से गुटबाजी चली आ रही थी. इसी को लेकर दोनों गुटों के बीच कई बार हिंसक झड़प भी हो चुकी है. अभी कुछ दिन पहले ही दोनों गुट के बीच मारपीट हुई थी.

उसके बाद कोर्ट परिसर में भी दोनों गुट आपस में भिड़ गये थे. उसके बाद शेरू व संदीप द्वारा अनशन किया गया और हाथ का नस काट लिया गया. इससे जेल की स्थिति तनावपूर्ण हो गयी थी. इतना ही नहीं इन बंदियों द्वारा मोबाइल के माध्यम से न सिर्फ अपना गिरोह संचालित किया जा रहा था, बल्कि अपनी गतिविधि को सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जा रही थी. छानबीन में जुटी पुलिस को भनक लगी कि शेरू जेल से भागने के लिए यह सब कर रहा है. इसे देखते हुए जेल आइजी के निर्देश पर जेल प्रशासन द्वारा इन बंदियों को दूसरे जेल में भेजने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन