कुख्यात शेरू के भाई ने कोर्ट में दाखिल किया परिवाद

Published at :02 Sep 2016 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
कुख्यात शेरू के भाई ने कोर्ट में दाखिल किया परिवाद

बक्सर, कोर्ट : ल में बंदी से मारपीट करने के मामले में सेंट्रल जेल के जेलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. कुख्यात अपराधी शेरू सिंह के चचेरे भाई प्रभाकर सिंह ने गुरुवार को कोर्ट में परिवाद दाखिल किया. इसमें जेलर के अलावे जेल के गेट पर तैनात दो सिपाहियों को भी आरोपित किया […]

विज्ञापन

बक्सर, कोर्ट : ल में बंदी से मारपीट करने के मामले में सेंट्रल जेल के जेलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. कुख्यात अपराधी शेरू सिंह के चचेरे भाई प्रभाकर सिंह ने गुरुवार को कोर्ट में परिवाद दाखिल किया. इसमें जेलर के अलावे जेल के गेट पर तैनात दो सिपाहियों को भी आरोपित किया गया है.

परिवाद में कहा गया है कि प्रभाकर सिंह को सूचना मिली कि जेलर सुदर्शन सिंह द्वारा उसके भाई शेरू और उसके साथियों के साथ मारपीट व गाली गलौज की गयी है. इसके बाद प्रभाकर कुमार जेल में बंद अपने भाई शेरू से मिलने के लिए सेंट्रल जेल गेट नंबर दो पर पहुंचा, तो वहां मौजूद सिपाहियों ने मिलने नहीं दिया़ प्रभाकर ने जब इसका कारण पूछा, तो उसके साथ मारपीट की गयी और जेब से बारह सौ रुपये भी निकाल लिये गये. इस दौरान सिपाहियों ने धमकी दी की तुमकों और तुम्हारे भाई को बरबाद कर देंगे़ कोर्ट ने मामले की सुनवाई करने के लिए 21 सितंबर की तिथि निर्धारित की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन