चौसा-कोचस मार्ग को किया जाम

Published at :02 Sep 2016 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
चौसा-कोचस मार्ग को किया जाम

गुस्सा. एमडीएम में गड़बड़ी के खिलाफ सड़क पर उतरे आक्रोशित छात्र राजपुर : प्रखंड क्षेत्र के जमौली मध्य विद्यालय में गुरुवार को गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन नहीं बनाये जाने से छात्रों और अभिभावकों ने चौसा-कोचस मुख्य पथ को डेढ़ घंटे तक जाम कर दिया, जिसकी वजह से तियरा बघेलवा मोड़ से लेकर राजपुर दैतरा बाबा के […]

विज्ञापन

गुस्सा. एमडीएम में गड़बड़ी के खिलाफ सड़क पर उतरे आक्रोशित छात्र

राजपुर : प्रखंड क्षेत्र के जमौली मध्य विद्यालय में गुरुवार को गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन नहीं बनाये जाने से छात्रों और अभिभावकों ने चौसा-कोचस मुख्य पथ को डेढ़ घंटे तक जाम कर दिया, जिसकी वजह से तियरा बघेलवा मोड़ से लेकर राजपुर दैतरा बाबा के पास तक वाहनों की लंबी कतार लग गयी. अपनी मांगों के समर्थन में सड़क पर उतरे छात्रों में वर्ग छह के छात्र श्रीराम कुमार, नंद जी, कृष्ण कुमार, नीतीश कुमार वर्ग आठ के छात्र विकास कुमार, रितेश कुमार सहित अन्य छात्रों ने बताया कि विगत कई दिनों से गुणवत्तापूर्ण तरीके से खाना नहीं बनाया जा रहा है,
जो खाने में बिल्कुल स्वादहीन है़ इसको लेकर कई बार विभाग को सूचित किया गया, लेकिन यह व्यवस्था नहीं सुधर रही है़ साथ ही विद्यालय में पठन-पाठन भी सही तरीके से नहीं हो रहा है़ विद्यालय में शिक्षक तो आते हैं, लेकिन समय का ख्याल नहीं रखते हुए बगैर पढ़ाये घर चले जाते हैं. इन्हीं सब मांगों के समर्थन को लेकर छात्रों ने मुख्य पथ को जाम कर दिया़ इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सहायक अवर निरीक्षक रामनारायन राम ने मशक्कत के बाद जाम को हटवाया. घटना को लेकर प्रधानाध्यापिका ने बीइओ परमानन्द कुमार को जब फोन किया, तो इन्होंने बताया कि मैं बाढ़ प्रभावित इलाके में नोडल पदाधिकारी के रूप में कार्य कर रहा हूं. विदित हो कि यह विद्यालय विगत तीन वर्षों से हमेशा विवादों में रह रहा है़ इस विद्यालय में दो सचिव हैं उर्मिला देवी एवं सीता देवी. जब भी इस विद्यालय में विवाद होता है, तो इन दोनों का नाम काफी चर्चा में रहता है़ सबसे खास बात यह है कि वरीय पदाधिकारी के आदेश के बाद भी यह विद्यालय फिलहाल राजनीति का खुलेआम अखाड़ा बना हुआ है़ विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक अर्जुन चौहान पर कई मामले दर्ज हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि वरीय पदाधिकारी और बीइओ जांच के लिए आते हैं और एक समझौते के तहत उगाही राशि लेकर चले जाते हैं, लेकिन विद्यालय की व्यवस्था ज्यों की त्यों बनी रहती है़
कहती हैं प्रधानाध्यापिका
डीइओ और डीपीओ से मिले पत्र के निर्देश के आलोक में 12.8.16 को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी परमानंद कुमार द्वारा आनन-फानन में प्रभार सौंपा गया. इस दौरान मुझे नामांकन, आदेश पुस्तिका व बच्चों की उपस्थिति पंजी के अलावा शिक्षक पंजी का प्रभार सौंपा गया. लेकिन मध्याह्न भोजन का कार्य पूर्व प्रधानाध्यापक अर्जुन चौहान के द्वारा ही संचालित होता है़
मंजू देवी , प्रभारी प्रधानाध्यापिका
डेढ़ तक जाम में फंसे रहे दर्जनों वाहन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन