बहन का हाथ पीला करने से पहले उठ गयी अरथी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Sep 2016 4:42 AM (IST)
विज्ञापन

केसठ के रहनेवाले छोटन की दिल्ली में करेंट से हुई मौत घर की खर्च व बहन की शादी तय कर गया था कमाने केसठ : केसठ गांव का रहनेवाला छोटन उपाध्याय धूमधाम से अपनी बहन की शादी करना चाहता था. अपने हाथों से बहन की डोली विदा करना चाहता था, लेकिन नियति ने ऐसा खेल […]
विज्ञापन
केसठ के रहनेवाले छोटन की दिल्ली में करेंट से हुई मौत
घर की खर्च व बहन की शादी तय कर गया था कमाने
केसठ : केसठ गांव का रहनेवाला छोटन उपाध्याय धूमधाम से अपनी बहन की शादी करना चाहता था. अपने हाथों से बहन की डोली विदा करना चाहता था, लेकिन नियति ने ऐसा खेल खेला कि बहन की डोली से पहले उसकी अरथी उठ गयी. उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया है. बुधवार को मनहूस खबर मिलने के बाद से ही घर में रोना-धोना मच गया. बेटे के वियोग में अन्नपूर्णा देवी पूरी तरह बदहवास हो चुकी थीं. इकलौती बहन का भी रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है. वहीं, पिता भी व दोनों भाई भी अलग बिलख रहे थे. घर में मची चीख-पुकार से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो उठा था. लोगों को ढाढ़स बंधाने की भी हिम्मत नहीं हो रही थी. बता दें कि तीन भाइयों में छोटन दूसरे स्थान पर था.
घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए वह मैट्रिक पास करने के बाद ही कमाने के लिए दिल्ली चला गया था. वह अपने घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. ऐसे में उसी पर पूरे घर का बोझ था. इस बोझ को वह बखूबी उठा रहा था. पहले अपने छोटे भाई को पढ़ा कर इस कदर बना दिया कि आज वह रेलवे में नौकरी कर रहा है. अब इकलौती बहन की शादी की तैयारी में जुट गया था. करीब डेढ़ माह पहले ही वह गांव आया था और बहन की शादी तय कर काम पर लौट गया था. फरवरी में उसकी बहन की शादी होनेवाली थी. इसको लेकर वह अभी से तैयारी में जुट गया था, पर शायद नियति को यह सब मंजूर नहीं था. सूत्रों की मानें, तो बुधवार को कंपनी में काम करने के दौरान करेंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




