बक्सर में करेंट की चपेट में आने से छात्र की मौत

Published at :01 Sep 2016 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
बक्सर में करेंट की चपेट में आने से छात्र की मौत

सिमरी : सिमरी थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव में मंगलवार की रात करेंट की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गयी. मृतक पांडेयपुर गांव निवासी शशिकांत पासवान का पुत्र हिमांशु कुमार है. जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात शशिकांत पासवान के घर के पीछे गली में बिजली का तार टूट कर गिरा […]

विज्ञापन

सिमरी : सिमरी थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव में मंगलवार की रात करेंट की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गयी. मृतक पांडेयपुर गांव निवासी शशिकांत पासवान का पुत्र हिमांशु कुमार है. जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात शशिकांत पासवान के घर के पीछे गली में बिजली का तार टूट कर गिरा था. विद्युत कंपनी की लापरवाही के कारण तार में करेंट प्रवाहित हो रहा था. इस बीच हिमांशु शौच करने के लिए घर से बाहर निकला,

तभी तार की चपेट में आ गया और छटपटाने लगा. इसे देख आसपास के लोग पहुंचे और लाइन कटवाया गया. उसके बाद हिमांशु को गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बता दें कि जिले में करेंट की चपेट में आकर मरनेवालों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है. मंगलवार की सुबह भी केसठ गांव में एक किसान की मौत हो गयी थी.

सिमरी थाने के पांडेयपुर गांव में हुई घटना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन