टायर जलाकर सड़क जाम करते लोग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Sep 2016 4:01 AM (IST)
विज्ञापन

भोजपुर-बिक्रमगंज स्टेट हाइवे पर करीब दो घंटे तक रहा आवागमन ठप डुमरांव स्टेशन में सड़क हादसे में गयी थी बच्चे की जान डुमरांव : डुमरांव थाना क्षेत्र के कड़वी मोहल्ला में मंगलवार की रात अनियंत्रित पिकअप वैन ने एक मासूम को रौंद दिया. इससे आक्रोशित लोगों ने रात में जम कर उपद्रव मचाया. लोग सड़क […]
विज्ञापन
भोजपुर-बिक्रमगंज स्टेट हाइवे पर करीब दो घंटे तक रहा आवागमन ठप
डुमरांव स्टेशन में सड़क हादसे में गयी थी बच्चे की जान
डुमरांव : डुमरांव थाना क्षेत्र के कड़वी मोहल्ला में मंगलवार की रात अनियंत्रित पिकअप वैन ने एक मासूम को रौंद दिया. इससे आक्रोशित लोगों ने रात में जम कर उपद्रव मचाया. लोग सड़क पर उतर गये और शव रख कर सड़क जाम कर दिये. इस दौरान टायर जला कर आगजनी व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की गयी. वहीं, हंगामा कर रहे लोग मौके पर पहुंची पुलिस के साथ उलझ गये और एक जवान की पिटाई कर दी. इससे स्थिति पूरी तरह अनियंत्रित हो गयी और भोजपुर-बिक्रमगंज स्टेट हाइवे पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा. सड़क जाम व हंगामा कर रहे लोग पिकअप वैन के चालक को गिरफ्तार करने व मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे.
जानकारी के अनुसार कड़वी मोहल्ला निवासी बजरंग राय का पांच वर्षीय पुत्र संटू मंगलवार की रात बाजार से घर जा रहा था. इसी बीच एक तेज गति से जा रही पिकअप वैन ने उसको कुचल दिया. इसमें संटू की मौत हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन को लेकर फरार हो गया. इससे लोगों का गुस्सा भड़क उठा और लोग सड़क पर उतर गये. सूचना मिलने पर स्थानीय थाना व भोजपुर ओपी की पुलिस मौके पर पहुंच गयी और लोगों को समझाने में जुट गयी, लेकिन लोग चालक को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गये और पुलिस के साथ उलझ गये.
लोगों ने शव उठाने से भी पुलिस को रोक दिया.इसको लेकर पुलिस व सड़क जाम कर रहे लोगों में नोकझोंक होने लगी. उसके बाद लोगों ने भोजपुर ओपी के एक जवान शिवजी राम को पीट डाला. बाद में किसी तरह पुलिस ने समझा कर लोगों के गुस्से को शांत करायी. ऐसे में करीब दो घंटे के बाद मामला शांत हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. बुधवार की सुबह बीडीओ जनार्दन तिवारी द्वारा मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ के तहत बीस हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




