बारिश के मौसम में सर्दी-खांसी व बुखार के मरीज बढ़े

Published at :13 Aug 2016 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश के मौसम में सर्दी-खांसी व बुखार के मरीज बढ़े

बक्सर : मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को परेशान कर के रख दिया है. हल्की बारिश में भींग जाने के बाद लोगों को बुखार और सर्दी हो जा रही है. सदर अस्पताल में इन दिनों डी-हाइड्रेशन और बुखार से पीड़ित लोग ज्यादा आ रहे हैं. इसको लेकर चिकित्सकों ने इस बदले मौसम में काफी […]

विज्ञापन
बक्सर : मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को परेशान कर के रख दिया है. हल्की बारिश में भींग जाने के बाद लोगों को बुखार और सर्दी हो जा रही है. सदर अस्पताल में इन दिनों डी-हाइड्रेशन और बुखार से पीड़ित लोग ज्यादा आ रहे हैं.
इसको लेकर चिकित्सकों ने इस बदले मौसम में काफी सतर्क होकर रहने की सलाह दी है, जिसके कारण सदर अस्पताल में इन दिनों मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हो चुकी है़ आंकड़ों के अनुसार साढ़े चार सौ से लेकर पांच सौ मरीज प्रतिदिन सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंच रहे है़
जबकि मरीजों की संख्या के अनुपात में ओपीडी में मिलनेवाली दवाएं महज दस ही बची है़ं इससे सदर अस्पताल में आनेवाले गरीब मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही है़ं जबकि प्रबंधन के अनुसार इन दिनों होनेवाली बीमारी सर्दी-बुखार की दवाएं अस्पातल में उपलब्ध हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन