जालसाजों ने रिटायर शिक्षक के गायब किये साढ़े तीन लाख
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Aug 2016 5:26 AM (IST)
विज्ञापन

नगर थाना पीपी रोड स्थित एमबीजीब शाखा में हुई घटना सीसी टीवी में कैद हुई बदमाशों की तसवीर बक्सर : शहर में सोमवार को बदमाशों ने एक रिटायर शिक्षक का साढ़े तीन लाख रुपये उड़ा लिया. बदमाशों ने शिक्षक का बैग काट कर घटना को अंजाम दिया. यह घटना नगर थाना क्षेत्र के पीपी रोड […]
विज्ञापन
नगर थाना पीपी रोड स्थित एमबीजीब शाखा में हुई घटना
सीसी टीवी में कैद हुई बदमाशों की तसवीर
बक्सर : शहर में सोमवार को बदमाशों ने एक रिटायर शिक्षक का साढ़े तीन लाख रुपये उड़ा लिया. बदमाशों ने शिक्षक का बैग काट कर घटना को अंजाम दिया. यह घटना नगर थाना क्षेत्र के पीपी रोड स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में हुई.
हालांकि पूरी घटना बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को चिह्नित करने में जुटी है. वहीं घटना की सूचना पर बैंक पहुंचे नगर थानाध्यक्ष राघव दयाल ने बैंक के कर्मियों से भी पूछताछ की. जानकारी के अनुसार सिविल लाइन निवासी रिटायर शिक्षक बृजमोहन दुबे स्टेट बैंक से साढ़े तीन लाख रुपये एफडी करने के लिए मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में गये थे.
उनका पैसा एक बैग में रखा हुआ था. इस बीच बदमाशों ने ब्लेड से बैग काट कर सारा पैसा उड़ा लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पैसा उड़ानेवालों की पहचान की जा रही है. इसमें कुछ को चिह्नित कर लिया गया है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बहुत जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. तसवीरों के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




