बिहार : जेल से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर मारपीट, मामला दर्ज

बक्सर:बिहारके जेल में बंद रहने के बावजूद अपराधियों के हौसले पस्त नहीं हो रहे हैं. जेल के अंदर से रंगदारी मांगने का सिलसि ला लगातार जारी है. इस कड़ी में शनिवार को अपराधियों ने नगर थाना क्षेत्र के पांडेयपट्टी निवासी मनोज यादव से रंगदारी की मांग कर दी गयी. नहीं देने पर अपने गुर्गों के […]
बक्सर:बिहारके जेल में बंद रहने के बावजूद अपराधियों के हौसले पस्त नहीं हो रहे हैं. जेल के अंदर से रंगदारी मांगने का सिलसि ला लगातार जारी है. इस कड़ी में शनिवार को अपराधियों ने नगर थाना क्षेत्र के पांडेयपट्टी निवासी मनोज यादव से रंगदारी की मांग कर दी गयी. नहीं देने पर अपने गुर्गों के बल पर उसके साथ मारपीट भी की गयी.
इसको लेकर मनोज यादव के बयान पर नगर थाने में छह कुख्यात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें जेल में बंद कुख्यात आलोक ठाकुर, धीरज कमकर, नंदन कुमार, सोनू वर्मा, चंदन गिरी भी शामिल हैं. प्राथमिकी के अनुसार मनोज यादव के मोबाइल पर कॉल कर जेल में बंद आलोक ठाकुर के नाम पर रंगदारी की मांग की गयी. नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गयी.
बाद में चीनी मिल के समीप राजू ठाकुर द्वारा उसके साथ मारपीट भी की गयी. राजू ठाकुर जेल में बंद अपराधियों का शार्गीद बताया जाता है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. रंगदारी मांगने में इस्तेमाल मोबाइल का सीडीआर खंगाला जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




