कनीय अभियंता पर दर्ज हुई प्राथमिकी

बक्सर : नगर के गजाधरगंज निवासी कृष्ण कुमार के पुत्र राजीव कुमार ने कनीय अभियंता के द्वारा धमकी देने को लेकर टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उपभोक्ता मुहल्ले के लोगों के साथ बिल सुधरवाने के लिए विद्युत कार्यालय पहुंचे थे. इसी बीच विद्युत विभाग के कनीय अभियंता सचिन कुमार से मुलाकात होने के […]
बक्सर : नगर के गजाधरगंज निवासी कृष्ण कुमार के पुत्र राजीव कुमार ने कनीय अभियंता के द्वारा धमकी देने को लेकर टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उपभोक्ता मुहल्ले के लोगों के साथ बिल सुधरवाने के लिए विद्युत कार्यालय पहुंचे थे. इसी बीच विद्युत विभाग के कनीय अभियंता सचिन कुमार से मुलाकात होने के बाद अकेले में ले जाकर धमकी देते हुए कहा कि मेरे विरुद्ध समाहरणालय के समक्ष विगत माह में भूख हड़ताल पर बैठे थे. धमकी के बाद कार्यालय से बाहर निकलने के दौरान कनीय अभियंता ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कालर पकड़ लिया जान से मारने की धमकी देते हुए पॉकेट से 630 रुपये और गले से चेन निकाल लिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




