प्रभात खबर ने 300 छात्रों को किया सम्मानित

बक्सर : बक्सर जिले में प्रभात खबर अखबार के तत्वावधान में स्टेशन रोड स्थित नगर भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह 2016 का आयोजन किया गया, जिसमें मैट्रिक और इंटर में स्कूल टॉपर्स छात्रों को प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया. सम्मान पाकर बच्चे उत्साहित दिखे. कार्यक्रम की शुरुआत एसडीओ गौतम कुमार, वैज्ञानिक एसके पांडेय, […]
बक्सर : बक्सर जिले में प्रभात खबर अखबार के तत्वावधान में स्टेशन रोड स्थित नगर भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह 2016 का आयोजन किया गया, जिसमें मैट्रिक और इंटर में स्कूल टॉपर्स छात्रों को प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया. सम्मान पाकर बच्चे उत्साहित दिखे.
कार्यक्रम की शुरुआत एसडीओ गौतम कुमार, वैज्ञानिक एसके पांडेय, कुनाल स्वामी, डॉ आशुतोष कुमार समेत अन्य ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. बच्चों को संबोधित करते हुए सदर एसडीओ गौतम कुमार ने कहा कि परिश्रम के बिना सफलता नहीं मिलती. जीवन में अनुशासन सबसे अधिक जरूरी है. अनुशासन और परिश्रम ही सफलता की कुंजी है. उन्होंने प्रभात खबर के इस कार्य को काफी सराहाते हुए कहा कि प्रभात खबर की यह पहल सचमुच सराहनीय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




