कक्षा पांच के बच्चे नहीं लिख पाये फाइब
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Jul 2016 8:31 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : जिले में सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों का जमीनी हाल जानने के लिये डीएम रमण कुमार के निर्देश पर एडीएम अनामुल हक सिद्दकी ने सदर प्रखंड स्थित खुटहां पंचायत का निरीक्षण किया. एडीएम ने पंचायत के गड़नी गांव के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे, जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पोल एक बार फिर खुल गयी. जब […]
विज्ञापन
बक्सर : जिले में सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों का जमीनी हाल जानने के लिये डीएम रमण कुमार के निर्देश पर एडीएम अनामुल हक सिद्दकी ने सदर प्रखंड स्थित खुटहां पंचायत का निरीक्षण किया. एडीएम ने पंचायत के गड़नी गांव के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे, जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पोल एक बार फिर खुल गयी. जब एडीएम अनामुल हक सिद्दकी ने कक्षा पांच के बच्चों से अंगरेजी में फाइब लिखने को कहा, तो कक्षा में एक भी बच्चा अंगरेजी में फाइब नहीं लिख पाया. साथ ही एडीएम ने पांच जानवारों का नाम अंगरेजी में पूछा, तो किसी भी बच्चे के पास इसका जवाब नहीं था. इस पर एडीएम कुछ देर तक चुप हो गये़ ऐसी स्थिति में समझा जा सकता है कि जिले में सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की क्या स्थिति है.
इस विद्यालय में अनियमितता कितनी अधिक है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उक्त स्कूल में कुल 113 बच्चे नामांकित हैं. इमनें से मात्र 73 ही शनिवार को स्कूल पहुंचे थे. वहीं, विद्यालय में तीन शौचालय एवं एक यूरिनल है, जो गंदगी से भरा पड़ा था. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने मेसतर न मिलने के कारण सफाई न होने का हवाला दिया. एडीएम ने अनुपस्थित कुछ बच्चों के घर में जाकर बच्चों को स्कूल भेजने का आग्रह किया. एडीएम ने स्कूल की जांच कर उसका प्रतिवेदन डीएम रमण कुमार को सौंप दिया .
एडीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण : एडीएम ने गड़नी के आंगनबाड़ी केंद्र का भी जायजा लिया. मौके पर सेविका एवं सहायिका दोनों उपस्थित थीं. केंद्र में 40 बच्चे नामांकित हैं, इनमें से 34 उपस्थित मिले. इनमें से भी 18 बच्चे ड्रेस में आये थे. एडीएम ने एमडीएम की जांच की, जो संतोषजनक था. लेकिन, केंद्र में शौचालय बंद पड़ा मिला. टंकी का पाइप भी टूटा मिला. एडीएम ने सेविका को शौचालय जल्द बनाने का निर्देश दिया.
पीडीएस दुकानों का लिया जायजा : एडीएम ने इस पंचायत अंतर्गत छह पीडीएस की दुकानों का भी निरीक्षण किया. एडीएम ने बटखारे एवं वितरण पंजी संधारण की जांच की. अनाजों का रेट बोर्ड पर अंकित है या नहीं आदि से अवगत हुए. एडीएम ने लोगों से राशन-केरोसिन के आवंटन की पूछताछ की. पूछा कि आपलोगों को नियमित राशन-केरोसिन मिल रहा है या नहीं.
नगर पर्षद क्षेत्र के 25 विद्यालयों का किया निरीक्षण : डीएम के निर्देश पर नगर पर्षद स्थित सभी 25 विद्यालयों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन सौंपा गया. साथ ही, छह आंगनबाड़ी केंद्रों के शिक्षक एवं बच्चों की उपस्थिति, भंडारण के रखरखाव, रसोइघर की सफाई, कुल नामांकन के विरुद्ध बच्चों की उपस्थिति, आंगनबाड़ी केंद्र में बोर्ड का संधारण, रसोइयों के ड्रेस आदि के बारे में अवगत कराया गया. इसी क्रम में राजपुर, इटाढ़ी एवं नावानगर प्रखंड स्थित 12 अधिकारियों ने प्रखंड की 4-4 पंचायतों में जाकर 5-5 विद्यालयों का भी निरीक्षण किया.
अधिकारियों ने सौंपा जांच प्रतिवेदन : डीएम रमण कुमार ने बक्सर प्रखंड स्थित खुटहां पंचायत का चुनाव कर प्रखंड की पंचातयों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया. अभियान में जिला एवं प्रखंड स्तर के 18 अधिकारियों के साथ गांव एवं टोलों में चल रहे विभिन्न विभागों से संबंधित विकास कार्यों एवं योजनओं की जांच की. पदाधिकारियों ने विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, पीडीएस, इंदिरा आवास, स्वास्थ्य केंद्र, मनरेगा, डीजल सब्सिडी वितरण, पारिवारिक लाभ, कबीर अंत्येष्टि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि की जांच कर प्रतिवेदन डीएम के समक्ष पेश कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




