जांच टीम गठित, 24 घंटे में देनी है रिपोर्ट

Published at :27 Jul 2016 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
जांच टीम गठित, 24 घंटे में देनी है रिपोर्ट

घंटों चला मरम्मत कार्य, ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री रहे हलकान बक्सर : दानापुर रेलमंडल के पीआरओ आरके सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिये तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है. टीम की अध्यक्षता सीनियर डीइएन (3) कर रहे हैं. उन्हें जांच के लिये 24 घंटे दिये गये हैं. बुधवार को रिपोर्ट […]

विज्ञापन

घंटों चला मरम्मत कार्य, ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री रहे हलकान

बक्सर : दानापुर रेलमंडल के पीआरओ आरके सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिये तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है. टीम की अध्यक्षता सीनियर डीइएन (3) कर रहे हैं. उन्हें जांच के लिये 24 घंटे दिये गये हैं. बुधवार को रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. जांच में अधिकारी या कर्मचारियों की लापरवाही का मामला सामने आता है तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

इससे पहले भी कई बार टला है बड़ा हादसा : टूटी पटरियों पर ट्रेनों को दौड़ाना बक्सर रेलवे प्रबंधन के लिये आम बात है. इससे पहले भी कई पर टूटी पटरियों पर ट्रेनों को दौड़ा दिया गया है. 16 जुलाई को धीना व जमानिया के बीच टूटी पटरी से मगध व दादर गोहाटी एक्सप्रेस ट्रेन गुजर गयी.

2013 के नवंबर माह में भी भदौरा स्टेशन के कुछ दूरी पर देवकली गांव के पास डाउन लाइन में चटकी रेल पटरी के कारण कुर्ला पटना एक्सप्रेस ट्रेन की पांच बोगियां रेल पटरी से उतर गयी थीं. घटना में एक यात्री की मौत भी हुई थी. 2003 में पटरी को काटकर पूर्वा एक्स को लूटपाट के लिये रोका गया था. बरूना स्टेशन को नक्सलियों ने दो बार उड़ाया भी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन