हजयात्रियों की हुई स्वास्थ्य की जांच, लगाया गया टीका

Published at :24 Jul 2016 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
हजयात्रियों की हुई स्वास्थ्य की जांच, लगाया गया टीका

36 यात्री स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे थे सदर अस्पताल बक्सर : जिले में हजयात्रा की तैयारियां शुरू हो चुकीं हैं. हज यात्रियों के साथ प्रशासनिक तैयारी भी कर ली गयी है. जिले से हज के लिए जानेवाले यात्रियों का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण सिविल सर्जन डॉ ब्रज कुमार सिंह, डॉक्टर बी नाथ एवं […]

विज्ञापन

36 यात्री स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे थे सदर अस्पताल

बक्सर : जिले में हजयात्रा की तैयारियां शुरू हो चुकीं हैं. हज यात्रियों के साथ प्रशासनिक तैयारी भी कर ली गयी है. जिले से हज के लिए जानेवाले यात्रियों का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण सिविल सर्जन डॉ ब्रज कुमार सिंह, डॉक्टर बी नाथ एवं डॉ इमरान के नेतृत्व में किया गया. स्वास्थ्य परीक्षण में कुल 36 हज यात्री शामिल हुए थे,
जिन्हें जांचोपरांत हजयात्रा के लिए योग्य पाया गया. हज यात्रा के लिए योग्य पाये गये सभी लोगों को मैनेनजाइटिस का टीका एवं पोलियो की खुराक पिलायी गयी, जिससे कि हज यात्रा के दौरान इन्हें व इनसे अन्य यात्रियों को किसी प्रकार का संक्रमण का खतरा न हो हो. टीकाकरण स्वास्थ्य कर्मी बिंदु राय एवं विमला श्रीवास्तव के द्वारा किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन