महिला के साथ उपसरपंच ने की छेड़खानी, प्राथमिकी

Published at :16 Jul 2016 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
महिला के साथ उपसरपंच ने की छेड़खानी, प्राथमिकी

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के कठार गांव की घटना बक्सर : न्याय देने वाले उपसरपंच द्वारा एक पीड़िता के साथ छेड़खानी की गयी. महिला द्वारा शोर मचाने पर उपसरपंच भाग खड़ा हुआ. घटना कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के कठार गांव में शुक्रवार को हुई. इसको लेकर पीड़िता के बयान पर महिला थाने में उपसरपंच के खिलाफ नामजद […]

विज्ञापन

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के कठार गांव की घटना

बक्सर : न्याय देने वाले उपसरपंच द्वारा एक पीड़िता के साथ छेड़खानी की गयी. महिला द्वारा शोर मचाने पर उपसरपंच भाग खड़ा हुआ. घटना कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के कठार गांव में शुक्रवार को हुई. इसको लेकर पीड़िता के बयान पर महिला थाने में उपसरपंच के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज करायी गयी है.
आरोपित उपसरपंच वीरेंद्र तिवारी नैनीजोर पंचायत का उपसरपंच बताया जाता है. महिला थानाध्यक्ष कचंन कुमारी ने बताया कि पीड़ित महिला कठार गांव की रहनेवाली है. उसका मायका नैनीजोर में है. बताते हैं कि उसने अपने पिता व भाई को तीन लाख रुपये दिये थे. बार-बार मांगने के बावजूद पिता व भाई द्वारा पैसा लौटाने में आनाकानी की जा रही थी. इसको लेकर महिला द्वारा कोर्ट में एक मुकदमा किया गया था.
इस बीच उपसरपंच द्वारा कोर्ट में पैसा वापस कराने का आश्वासन दिया था. इसे देखते हुए महिला उपसरपंच के साथ ही गांव से आयी थी. इस क्रम में उपसरपंच पूरे रास्ते उसके साथ छेड़खानी करता रहा. उसके बाद बक्सर में बस से उतरने के बाद महिला को खींच कर ले जाने लगा. इस पर महिला शोर मचाने लगी.
इसके बाद आसपास के लोग जमा हो गये. भीड़ जमा होते देख आरोपित उपसरपंच भाग खड़ा हुआ. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन