डाफाडिहरी केंद्र की सेविका व संचालिका होंगी बरखास्त : िजलािधकारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jul 2016 12:53 AM (IST)
विज्ञापन

नौ जुलाई को डीएम ने किया था निरीक्षण, मिली थीं अनियमितताएं बक्सर : नावानगर प्रखंड के बाबूगंज इंग्लिश स्थित डाफाडिहरी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका व संचालिका को डीएम के निर्देश पर बरखास्त किया जायेगा. डीएम रमण कुमार ने नौ जुलाई को नावानगर केंद्र का निरीक्षण किया था. इसमें उक्त आंगनबाड़ी केंद्र पर डीएम ने लापरवाही […]
विज्ञापन
नौ जुलाई को डीएम ने किया था निरीक्षण, मिली थीं अनियमितताएं
बक्सर : नावानगर प्रखंड के बाबूगंज इंग्लिश स्थित डाफाडिहरी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका व संचालिका को डीएम के निर्देश पर बरखास्त किया जायेगा. डीएम रमण कुमार ने नौ जुलाई को नावानगर केंद्र का निरीक्षण किया था. इसमें उक्त आंगनबाड़ी केंद्र पर डीएम ने लापरवाही पायी थी. निरीक्षण के समय केंद्र में मात्र नौ ही बच्चे उपस्थित थे. सेविका ने बताया कि पोषाहार बंद होने की वजह से बच्चे कम आ रहे हैं. वहीं, सेविका द्वारा संधारित उपस्थिति पंजी में 40 बच्चों की उपस्थिति दिखायी जाती थी.
कभी 38, 35 व 36 बच्चों की उपस्थिति दिखायी जा रही थी. मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए डीएम ने डीपीओ को मामले की जांच का आदेश दिया. उन्होंने कहा पोषाहार एवं अन्न लाभ की राशि के गबन की वसूली करें. सेविका द्वारा बच्चों के ग्रोथ चार्ट एवं बच्चियों की सूची नहीं दिखाने को लेकर डीएम ने उक्त सेविका एवं संचालिका से स्पष्टीकरण की मांग की है. डीएम ने नावानगर के सीडीपीओ को प्रखंड स्थित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर सभी खामियों को दूर करने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि त्रुटियों को जल्द दूर किया जाये, ताकि अगली जांच में इस प्रकार की अनियमितताएं नहीं उजागर हो. वहीं, सभी सीडीपीओ को आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर मरम्मती का प्रतिवेदन संबंधित बीडीओ को समर्पित करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




