पुल से गंगा में कूदा व्यवसायी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jul 2016 6:16 AM (IST)
विज्ञापन

मातम. शहर के वीर कुंवर सिंह पुल पर हुई घटना, शव की तलाश जारी स्थानीय गोताखोरों की मदद से चलाया जा रहा सर्च अभियान बक्सर : शहर के वीर कुंवर सिंह पुल से सोमवार की देर रात शहर के एक किराना व्यवसायी ने गंगा नदी में छलांग लगा दी.हालांकि उसका शव अबतक बरामद नहीं किया […]
विज्ञापन
मातम. शहर के वीर कुंवर सिंह पुल पर हुई घटना, शव की तलाश जारी
स्थानीय गोताखोरों की मदद से चलाया जा रहा सर्च अभियान
बक्सर : शहर के वीर कुंवर सिंह पुल से सोमवार की देर रात शहर के एक किराना व्यवसायी ने गंगा नदी में छलांग लगा दी.हालांकि उसका शव अबतक बरामद नहीं किया जा सका है. शव की बरमादगी के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इसके लिए स्थानीय गोताखोरों व महाजाल की मदद ली जा रही है. गंगा नदी में छलांग लगानेवाले व्यवसायी की पहचान पांडेपट्टी निवासी विकास चौरसिया के रूप में की गयी. शहर के स्टेशन रोड में उसकी किराना की दुकान है. व्यवसायी द्वारा नदी में छलांग लगाये जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. सूत्रों के अनुसार रमेश चौरसिया का पुत्र विकास चौरसिया सोमवार वह अपनी चारपहिया वाहन से तगादा करने के लिए वीर कुंवर सिंह पुल की ओर गया था.
रात करीब दस बजे लौटने के समय उसने बीच पुल पर चालक से गाड़ी रोकवायी और देखते-ही-देखते गंगा नदी में कूद पड़ा. इसे देख चालक दंग रह गया और इसकी सूचना परिजनों को दी. सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष राघव दयाल और व्यवसायी के परिजन मौके पर पहुंच गये. उसके बाद शव की तलाश शुरू कर दी गयी. रात होने के कारण सर्च अभियान में आ रही बाधा को देखते हुए मंगलवार की सुबह फिर से सर्च अभियान शुरू किया गया. थानाध्यक्ष राघव दयाल ने बताया कि विकास नशे की आदी था. नशे में अक्सर वह इस तरह की हरकत करता था. इधर, कुछ दिन से शराब नहीं मिलने के कारण वह डिप्रेशन का शिकार हो गया था. इसी कारण उसने गंगा नदी में कूदकर अपनी जान दे दी. उन्होंने बताया कि स्थानीय गोताखोरों व महाजाल के सहारे शव की तलाश की जा रही है. हालांकि गंगा की धारा तेज होने के कारण महाजाल काम नहीं कर रहा है.
किराना व्यवसायी की मौत से घर में मचा कोहराम : युवा किराना व्यवसायी द्वारा गंगा नदी में छलांग लगा लेने की घटना से घर में कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही परिजन दौड़े-दौड़े पुल पर पहुंचे, तब तक सबकुछ खत्म हो चुका था. उसके बाद घर में रोना-धोना मच गया. रो-रोकर परिजनों का हाल बुरा हो चुका था. सबसे ज्यादा खराब स्थिति व्यवसायी की पत्नी व बेटी की थी. इस हादसे से जहां एक ओर उसका सुहाग उजड़ गया, तो वहीं, दूसरी ओर आठ साल की बेटी के सिर से बाप का साया भी छीन गया. उसके पेट में पल रहे बच्चे के दुनिया में आने से पहले ही बाप ने दुनिया छोड़ दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




