पहले प्रेमी, फिर सगे चाचा ने किया यौनशोषण, प्राथमिकी दर्ज

Published at :09 Jul 2016 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
पहले प्रेमी, फिर सगे चाचा ने किया यौनशोषण, प्राथमिकी दर्ज

बक्सर : स्नातक की एक छात्रा के साथ पहले प्रेमी ने शारीरिक शोषण किया, फिर चाचा ने भी हवस का शिकार बना डाला. प्रेमी शादी का झांसा देकर युवती के साथ शोषण करता रहा, तो चाचा ढोंगी प्रेमी की चंगुल से छुड़ाने के नाम पर उसकी इज्जत से खेलता रहा. छात्रा के साथ करीब तीन […]

विज्ञापन
बक्सर : स्नातक की एक छात्रा के साथ पहले प्रेमी ने शारीरिक शोषण किया, फिर चाचा ने भी हवस का शिकार बना डाला. प्रेमी शादी का झांसा देकर युवती के साथ शोषण करता रहा, तो चाचा ढोंगी प्रेमी की चंगुल से छुड़ाने के नाम पर उसकी इज्जत से खेलता रहा. छात्रा के साथ करीब तीन महीने तक शारीरिक शोषण का खेल चलता रहा.
रिश्ते को कलंकित करनेवाली यह घटना राजपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की है. इसको लेकर युवती के बयान पर महिला थाने में उसके चाचा व प्रेमी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की रहनेवाली स्नातक की छात्रा का अपने ही गांव के धीरेंद्र यादव के साथ प्रेम संबंध चल रहा था.
करीब तीन माह पहले दोनों घर से भाग कर दिल्ली पहुंच गये. वहां शादी का झांसा देकर धीरेंद्र द्वारा यौन शोषण किया जाने लगा. करीब दो माह तक यौन शोषण के बाद प्रेमी शादी से मुकर गया. उसके बाद छात्रा ने अपने चाचा गिरीशचंद्र को इसकी सूचना दी. सूचना पर उसके चाचा दिल्ली गये और उसे लेकर बक्सर पहुंचे. बक्सर आने के बाद चाचा की नीयत भी बदल गयी और वह उसका यौन शोषण करने लगा.
महिला थानाध्यक्ष कंचन बाला ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. दर्ज प्राथमिकी के आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि छात्रा की मेडिकल जांच कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन