भारी मात्रा में गांजा बरामद , दो तस्कर गिरफ्तार

डुमरांव : बक्सर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी शुक्रवार को हाथ लगी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कोरानसराय थाना क्षेत्र में छापेमारी कर लग्जरी वाहन से गांजे की खेप को बरामद किया है. इस दौरान पुलिस दो तस्करों को भी गिरफ्तार की है. गांजे की कीमत मार्केट में आठ लाख के आसपास बतायी […]
डुमरांव : बक्सर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी शुक्रवार को हाथ लगी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कोरानसराय थाना क्षेत्र में छापेमारी कर लग्जरी वाहन से गांजे की खेप को बरामद किया है. इस दौरान पुलिस दो तस्करों को भी गिरफ्तार की है. गांजे की कीमत मार्केट में आठ लाख के आसपास बतायी जाती है. गिरफ्तार तस्करों से एसपी ने पूछताछ की, जिसके आधार पर धंधे में शामिल तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर टीम गठित की गयी है.
गांजे का खेप ओड़िशा से लाया जा रहा था, जो यूपी के आजमगढ़ में भेजा जाना था. एसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि लग्जरी गाड़ी से गांजे का खेप ओड़िशा के जयपुर नामक जगह से यूपी के आजमगढ़ में भेजे जाने के लिए लाया जा रहा है. सूचना मिलने के साथ ही कोरानसराय और नावानगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गयी, जहां से 161 किलो गांजे के साथ भोजपुर जिले के बेगमपुर निवासी चंदन कुमार और बक्सर जिले के दुल्लहपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




