एयर एंबुलेंस की इमरजेंसी लैंडिंग में बचा परिवार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 May 2016 12:28 AM (IST)
विज्ञापन

नजफगढ़ में बंद हुआ विमान का इंजन, खेत में गिरा विमान बक्सर : पटना से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस नजफगढ़ के खेतों में जाकर गिर गयी, जिसमें सवार दो लोग घायल हो गये. एयर एंबुलेंस में सात लोग सवार थे, जिसमें सभी लोग बाल-बाल बच गये. ज्ञात हो कि बक्सर जिले के दुर्गा टॉकिज […]
विज्ञापन
नजफगढ़ में बंद हुआ विमान का इंजन, खेत में गिरा विमान
बक्सर : पटना से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस नजफगढ़ के खेतों में जाकर गिर गयी, जिसमें सवार दो लोग घायल हो गये. एयर एंबुलेंस में सात लोग सवार थे, जिसमें सभी लोग बाल-बाल बच गये. ज्ञात हो कि बक्सर जिले के दुर्गा टॉकिज के मालिक वीरेंद्र राय उनके मैनेजर श्री भगवान राय और उनकी बेटी जूही राय के साथ चार अन्य लोग एयर एंबुलेंस से मियामी जा रहे थे, तभी नजफगढ़ के पास एयर एंबुलेंस का दोनों इंजन एकाएक फेल हो गया, जिसके कारण एयर एंबुलेंस नजफगढ़ के खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग कर गया़
ड्राइवर की सूझबूझ के कारण एयर एंबुलेंस के सभी सवार बाल-बाल बच गये. इस संबंध में दुर्गा टॉकिज के मालिक के परिवार से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल देखा गया. सभी लोगों ने एयर एंबुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद भी बाल-बाल बचने पर भगवान की पूजा की और कहा कि ऐसी दुर्घटना से भगवान ने ही पूरे परिवार को बचाया है.
वहीं, घटना की खबर मिलते ही परिवार के लोगों के पास अन्य रिश्तेदारों का फोन कुशल क्षेम पूछने के लिए आने लगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




