शब-ए-बरात पर सजी मसजिद, छूटे पटाखे

बक्सर : शब-ए-बरात को लेकर जिले के शाही मसजिद समेत सभी छोटे-बड़े मसजिदों को सजाया गया था. साथ ही मजारों को भी रंगीन लाइटों से सजाया गया था. देर रात तक मुसलमान भाइयों ने शब-ए-बरात की खुशियां मनायी और पटाखे भी फोड़े. युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया. साइकिल और मोटरसाइकिल से उत्साही युवा मजारों […]
बक्सर : शब-ए-बरात को लेकर जिले के शाही मसजिद समेत सभी छोटे-बड़े मसजिदों को सजाया गया था. साथ ही मजारों को भी रंगीन लाइटों से सजाया गया था. देर रात तक मुसलमान भाइयों ने शब-ए-बरात की खुशियां मनायी और पटाखे भी फोड़े. युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया. साइकिल और मोटरसाइकिल से उत्साही युवा मजारों पर जाकर अगरबत्ती जलाये.
यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा. हिंदू पर्व दीपावली की तरह मुसलमानों ने भी खूब पटाखे फोड़े, जिसको लेकर पटाखों की दुकानों में भी जम कर बिक्री हुई. कई स्थानों पर फुटपाथी दुकानें भी सज गयी थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




