रामरेखा घाट पर चलाया गया सफाई अभियान

Published at :09 May 2016 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
रामरेखा घाट पर चलाया गया सफाई अभियान

बक्सर : छात्र शक्ति और हिंदू जागरण मंच के संयुक्त प्रयास से रामरेखा घाट पर हर रविवार को चलनेवाला सफाई अभियान रविवार को भी किया गया, जिसमें युवाओं ने सुबह सात बजे से ही गंगा घाट की सफाई की.साथ ही छोटे-छोटे बैनर भी लगाये. इसमें गंगा में कूड़ा-कचरा नहीं डालने तथा मां गंगा को प्लास्टिक […]

विज्ञापन

बक्सर : छात्र शक्ति और हिंदू जागरण मंच के संयुक्त प्रयास से रामरेखा घाट पर हर रविवार को चलनेवाला सफाई अभियान रविवार को भी किया गया, जिसमें युवाओं ने सुबह सात बजे से ही गंगा घाट की सफाई की.साथ ही छोटे-छोटे बैनर भी लगाये. इसमें गंगा में कूड़ा-कचरा नहीं डालने तथा मां गंगा को प्लास्टिक और कचरे से मुक्त रखने की अपील करते हुए लोगों से गंगा को स्वच्छ रखने की मांग की गयी थी. छात्र शक्ति के संयोजक सौरभ तिवारी ने बताया कि स्थानीय युवाओं के सहयोग से लगातार अस्सी सप्ताह से यह अभियान चलाया जा रहा है.

साथ ही सफाई अभियान से न सिर्फ गंगा निर्मल होगी बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु महिला-पुरुषों को इसका लाभ मिलेगा.गंगा के किनारे घाटों पर युवाओं ने बैनर व पोस्टर लगाये जिसमें लोगों से गंगा को स्वच्छ रखने की अपील की गयी. झाड़ू से पूरे गंगा घाटों की सफाई की गयी और कचरे को जमा कर उसे जला कर नष्ट किया गया. 80वें रविवार को हुई सफाई अभियान में निशांत राय नीशू, बलिराम केसरी, अरुण कुमार, संजीव तिवारी, सुनील पाठक, रवि सिंह, कपींद्र किशोर भारद्वाज, शेखर सुमन, निशांत राय, शेषनाथ तिवारी, अभिषेक तिवारी, जितेंद्र कुमार, गौतम कुमार, रोहित कुमार सिंह, बिट्टू गुप्ता, नवीन उपाध्याय, लाला बाबा मोहन आदि शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन