ग्रामीण करेंगे सड़क जाम

Published at :09 May 2016 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण करेंगे सड़क जाम

ट्रैक्टरचालक की हत्या के तीन आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर चौगाईं : मुरार थाने के चौगाईं गांव के नावाडीह मुहल्ला के रामकेश्वर प्रसाद के चालक पुत्र विद्या शंकर प्रसाद की प्यार में हुई हत्या के लगभग एक माह से अधिक बीत जाने के बाद भी नामजद तीनों आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं. इससे […]

विज्ञापन

ट्रैक्टरचालक की हत्या के तीन आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर

चौगाईं : मुरार थाने के चौगाईं गांव के नावाडीह मुहल्ला के रामकेश्वर प्रसाद के चालक पुत्र विद्या शंकर प्रसाद की प्यार में हुई हत्या के लगभग एक माह से अधिक बीत जाने के बाद भी नामजद तीनों आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं. इससे लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा देखने को मिल रहा है. बता दें कि एक माह पहले चौगाईं गांव के नावाडीह मुहल्ला के रामकेश्वर प्रसाद के चालक पुत्र विद्या शंकर प्रसाद की प्रेम प्रसंग में हत्या कर लाश को फफदर व ओझा बरॉव सड़क के बाहर झाड़ी में फेंक दी गयी थी. इसमें लड़की फूलो देवी, पिता बगेन निवासी शिवमंगल राम,
पति नावानगर थाने के शिवपुर गांव के महेंद्र राम को पुलिस पहले से जेल भेज चुकी है. वहीं लड़की के ससुराल के विजय राम, सुनील राम, सत्येंद्र राम पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, जो पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि नामजद अभियुक्तों को पुलिस अगर गिरफ्तार नहीं करती है, तो विवश होकर फिर से रोड जाम एवं थाने का घेराव किया जायेगा. विदित हो कि एक माह पूर्व चौगाईं के गायब ड्राइवर विद्या शंकर की लाश उठाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी़ इस दौरान पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. सप्ताह से लापता ड्राइवर विद्या शंकर की लाश पुलिस उसके गांव चौगाईं लाई थी, तो ग्रामीणों ने जम कर विरोध किया तथा लाश उठाने नहीं दे रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन