शराबबंदी अभियान में तीन लोग गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 May 2016 2:04 AM (IST)
विज्ञापन

चौसा-बक्सर के बीच लोकल गाड़ियों में भी चलाया गया जांच अभियान बक्सर : सूबे में पूर्ण शराबबंदी को लेकर जिले में चलाये जा रहे अभियान में लगातार गिरफ्तारियां की जा रही हैं. शुक्रवार की रात जिलाधिकारी द्वारा चलाये गये जांच अभियान में गंगा पुल से शराब पीकर आनेवाले जहां दो लोग गिरफ्तार किये गये. वहीं, […]
विज्ञापन
चौसा-बक्सर के बीच लोकल गाड़ियों में भी चलाया गया जांच अभियान
बक्सर : सूबे में पूर्ण शराबबंदी को लेकर जिले में चलाये जा रहे अभियान में लगातार गिरफ्तारियां की जा रही हैं. शुक्रवार की रात जिलाधिकारी द्वारा चलाये गये जांच अभियान में गंगा पुल से शराब पीकर आनेवाले जहां दो लोग गिरफ्तार किये गये. वहीं, शांति नगर में भी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया.
शुक्रवार की शाम जिलाधिकारी रमण कुमार द्वारा चलाये गये शराबबंदी अभियान को लेकर सिविल लाइन के अभिषेक कुमार और बलिया के अनुभव कुमार को शराब की नशे में पकड़ा गया और गिरफ्तार किया गया.
वहीं, शनिवार को शांति नगर इलाके में चलाये गये छापेमारी अभियान में 23 बोतल शराब के साथ ददन चौधरी को गिरफ्तार किया गया. शराब मुक्ति के अभियान को लेकर चौसा से बक्सर तक की लोकल गाडि़यों में भी अभियान चला कर नशेडि़यों को पकड़ने की कोशिश की गयी. हालांकि कुछ भी बरामदगी की सूचना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




