संवेदक का भुगतान रोकने के लिए भेजा पत्र

Published at :05 May 2016 2:59 AM (IST)
विज्ञापन
संवेदक का भुगतान रोकने के लिए भेजा पत्र

बिना जांच के विभाग ने किया है भुगतान बक्सर : चौसा प्रखंड की पलिया पंचायत में गोसाईंपुर गांव तक ग्रामीण कार्य प्रमंडल 1 द्वारा बनी घटिया सड़क के निर्माण को लेकर कांग्रेस के प्रदेश के पूर्व संगठन सचिव टीएन चौबे ने ग्रामीण कार्य मंत्री को पत्र लिख कर संवेदक का भुगतान रोकने की मांग की […]

विज्ञापन

बिना जांच के विभाग ने किया है भुगतान

बक्सर : चौसा प्रखंड की पलिया पंचायत में गोसाईंपुर गांव तक ग्रामीण कार्य प्रमंडल 1 द्वारा बनी घटिया सड़क के निर्माण को लेकर कांग्रेस के प्रदेश के पूर्व संगठन सचिव टीएन चौबे ने ग्रामीण कार्य मंत्री को पत्र लिख कर संवेदक का भुगतान रोकने की मांग की है. इसमें कहा है कि जब तक सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक संवेदक का भुगतान रोका जाय. उन्होंने कहा कि संवेदक पर अब तक कोई कार्रवाई भी नहीं हुई है.
चौबे ने कहा कि ग्रामीण कार्य विकास विभाग के अभियंता प्रमुख, मंत्री मंडल निगरानी के महानिदेशक तथा ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव तथा बक्सर जिले के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिख कर अधिकारियों से अनुरोध किया है कि प्राक्कलन के अनुसार जब तक सड़क का निर्माण नहीं किया जाता तब तक संवेदक का भुगतान रोका जाय, ताकि अन्य क्षेत्रों के संवेदकों को भी सबक मिल सके. उन्होंने चिंता भी जतायी है कि गड़बड़ निर्माण के बावजूद कार्यों की अनदेखी करते हुए संवेदक को एक बड़ी राशि का भुगतान किया जा चुका है. जबकि बिना जांच कराये इसका भुगतान किया जाना नियम संगत नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन