उत्तर-पूर्वी हवाओं ने लोगों को दी गरमी से राहत

Published at :05 May 2016 2:57 AM (IST)
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी हवाओं ने लोगों को दी गरमी से राहत

वर्षा की संभावना को लेकर खुश हुए किसान आम के टिकोलों पर आयी आफत बक्सर : मई माह के शुरुआती दौर से ही मौसम अब करवट लेना शुरू कर दिया है. बुधवार की सुबह आसमान में छाये बादलों के चलते मौसम तो सुहाना रहा, किन्तु जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया तल्ख होती धूप का तेवर देख […]

विज्ञापन

वर्षा की संभावना को लेकर खुश हुए किसान

आम के टिकोलों पर आयी आफत
बक्सर : मई माह के शुरुआती दौर से ही मौसम अब करवट लेना शुरू कर दिया है. बुधवार की सुबह आसमान में छाये बादलों के चलते मौसम तो सुहाना रहा, किन्तु जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया तल्ख होती धूप का तेवर देख लोग सहम गये. धीरे-धीरे पूर्वा हवाओं के झोंको संग आसमान में बादलों का डेरा जमा लेने के कारण लोगों को गरमी से राहत मिली, वहीं अपराह्न लगभग 3:45 बजे तेज पूर्वा हवा संग धूल भरी हल्के अंधड़ से माौसम के गरम मिजाज में नरमाहट आने के बावजूद धूल भरी हवाओं ने पटरी पर आये जनजीवन को बेपटरी कर दिया.
उत्तर-पूर्वी हवाओं के चलते नगर का तापमान 38 डिग्री तो आर्द्रता 67 प्रतिशत रहा.
उत्तर-पूर्वी हवाओं की गति 4 किमी प्रति घंटे होने के कारण आम के फल को हालांकि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, मगर टिकोले छिटपुट तेज हवा के कारण गिर कर बरबाद भी हुए. आसमान में छाये बादलों के चलते शाम ढलते ही अंधेरा का एहसास होने लगा. इसके चलते आम दिनों की तरह चलने वाली जिंदगी शाम 7 बजे से पहले ही लाइट-बत्ती के सहारे चलने को मजबूर हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन