फौजियों की शराब से घरों में सज रहे रोज मयखाने

डुमरांव : सरकार पूर्ण शराबबंदी के लिए लाख उपाय कर ले, लेकिन प्रखंड की पंचायतों में तू डाल-डाल, मैं पात-पात वाली कहावत चरितार्थ हो रही है़ बिहार में जब से पूर्ण शराबबंदी लागू हो गयी है, तभी से फौजियों की चांदी हो गयी है़ खासकर रिटायरमेंट फौजी, तो शराबबंदी का मौखल उड़ा दिये है़ं फौजी […]
डुमरांव : सरकार पूर्ण शराबबंदी के लिए लाख उपाय कर ले, लेकिन प्रखंड की पंचायतों में तू डाल-डाल, मैं पात-पात वाली कहावत चरितार्थ हो रही है़ बिहार में जब से पूर्ण शराबबंदी लागू हो गयी है, तभी से फौजियों की चांदी हो गयी है़ खासकर रिटायरमेंट फौजी, तो शराबबंदी का मौखल उड़ा दिये है़ं फौजी दानापुर कैंटीन से शराब सस्ते रेट पर लाकर मुंह मांगी कीमत पर बेंच रहे हैं. शराबियों को भी शराब इन लोगों से आसानी से मिल जा रही है़
अंगरेजी शराब के लिए शराबी सबसे सुरक्षित जगह मान रहे है़ं सूत्रों की मानें, तो क्षेत्र में बड़ी संख्या में फौजियों की फौज है़ प्रत्येक गांव में एक दर्जन से अधिक युवक फौज में कार्यरत है़ं उतना ही फौज से सेवानिवृत्त हो कर गृहस्थ जीवन व्यतीत कर रहे है़ं जब से शराबबंदी कानून लागू है, इन लोगों की चांदी हो गयी है़ कैंटीन से शराब कभी नहीं लानेवाले फौजी, अब शराब दानापुर कैंट से लाकर रम 600 सौ एवं विस्की 1000 हजार रुपये में बेच रहे है़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




