विदेश भेजने के नाम पर 59 लोगों से किया गया ठगी, जांच में जुटी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Apr 2024 9:33 PM
स्थानीय थाना क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर 59 बेरोजगारों से प्रत्येक लोगों से 55 से 68 हजार की ठगी का मामला सामने आया है.
ब्रह्मपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर 59 बेरोजगारों से प्रत्येक लोगों से 55 से 68 हजार की ठगी का मामला सामने आया है. ये जालसाज यूपी के गोरखपुर के रहने वाला हैं, जो एनएच 922 रामगढ़ पेट्रोल पंप के पास ऑफिस खोला था. विदेश भेजने के नाम पर वह युवकों से पैसे लेकर नकली वीजा देने के बाद ऑफिस बंद कर फरार हो गया. ब्रह्मपुर थाने की पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है.
प्रति व्यक्ति 55 से 68 हजार रुपये की ठगीठगी के शिकार हुए रमेश राय, बजरंगी राय, राम अयोध्या राय, नवीन कुमार ने बताया कि मंगोलिया व सउदी में नौकरी देने के नाम पर यूपी के गोरखपुर निवासी चंदन यादव द्वारा 59 लोगों से 55 से 68 हजार रुपए लिए व जाली वीजा थमा दिया. जब सच्चाई का पता चला तो हम लोग चंदन यादव के गांव गोरखपुर जाकर पैसे की मांग की. जिस पर वह गाली देने के साथ ही मारने लिए दौड़े. हम लोग अपने स्तर से पैसा लेने का बहुत प्रयास किया लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली तो थाने में आना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










