ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत

Published at :20 Oct 2015 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत

डुमरांव : अनुमंडल मुख्यालय से एक किलोमीटर की दूरी पर कोरानसराय व डुमरांव नहर मार्ग पर बंझू डेरा गांव के समीप नहर में ट्रैक्टर पलटने से नंदन गांव निवासी मजदूर रामजी यादव की मौत हो गयी़ मृतक स्व़ राधाकृष्ण यादव का पुत्र बताया जाता है, जो बिजली का पोल गाड़ने का काम करता था. इस […]

विज्ञापन

डुमरांव : अनुमंडल मुख्यालय से एक किलोमीटर की दूरी पर कोरानसराय व डुमरांव नहर मार्ग पर बंझू डेरा गांव के समीप नहर में ट्रैक्टर पलटने से नंदन गांव निवासी मजदूर रामजी यादव की मौत हो गयी़ मृतक स्व़ राधाकृष्ण यादव का पुत्र बताया जाता है, जो बिजली का पोल गाड़ने का काम करता था.

इस हादसे के बाद गांव के लोगों सहित प्रत्याशी ददन पहलवान मौके पर पहुंचे और अपने प्रचारवाहन से तत्काल अनुमंडल अस्पताल जख्मी युवक को पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मजदूर को देखते ही मृत घोषित कर दिया. इस हादसे की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली घर में कोहराम मच गया़ मृतक की पत्नी आशा देवी के रूदन से गांव गमगीन हो गया है.

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना अस्पताल में पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया. मृतक के दो बेटे व एक बेटी के सामने अब भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है़ वहीं, परिवारिक लाभ योजना के तहत बीडीओ ने 20 हजार रुपये की राशि व कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत मुखिया द्वारा तीन हजार रुपये की राशि तत्काल परिजनों को दी गयी. इस घटना के बाद गांव में दुर्गापूजा का माहौल मातम में तब्दील हो गया है़ लोग अब कह रहे हैं कि इस वर्ष का दुर्गाप्ूजा खत्म हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन