एनसीसी के छात्राओं ने हैंड वाशिंग डे मनाया

Published at :16 Oct 2015 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
एनसीसी के छात्राओं ने हैंड वाशिंग डे मनाया

डुमरांव़ : राजगढ परिसर स्थित महारानी उषारानी बालिका उच्च विद्यालय में गुरुवार को एनसीसी की छात्राओं ने प्रधानाध्यापिका पुष्पा कुमारी की अध्यक्षता में हैंड वाशिंग डे मनाया़ इस दरम्यान एनसीसी के कर्नल आर के श्रीवास्तव, फर्स्ट आॅफिसर फरहत आफशां, एकके गौतम व मनोज कुमार ने छात्राओं को बताया कि भोजन करने से पहले हाथ को […]

विज्ञापन

डुमरांव़ : राजगढ परिसर स्थित महारानी उषारानी बालिका उच्च विद्यालय में गुरुवार को एनसीसी की छात्राओं ने प्रधानाध्यापिका पुष्पा कुमारी की अध्यक्षता में हैंड वाशिंग डे मनाया़ इस दरम्यान एनसीसी के कर्नल आर के श्रीवास्तव, फर्स्ट आॅफिसर फरहत आफशां, एकके गौतम व मनोज कुमार ने छात्राओं को बताया कि भोजन करने से पहले हाथ को बेहतर ढंग से धोना चाहिए़ हैंड वाशिंग डे

पर उपस्थित छात्राओं को बारी-बारी से बेहतर तरीके से हाथ धुलवाया गया और बताया कि कभी भी हाथ धोकर कोई खाद्य पदार्थ खाना चाहिए़ एनसीसी छात्राओं में श्रेया, पूजा, पुनिता, काजल, प्रियंका, शिवानी, खुशबु, आरती, मनीषा, फूलकुमारी, मंदाकनी, नंदनी के अलावे शिक्षिका कल्पना कुमारी, रीता सहाय आदि उपस्थित रहीं़ 120 बोतल देसी शराब के साथ दो गिरफ्तारडुमरांव़ थाना क्षेत्र के सुरौधा गांव में 120 बोतल देसी शराब के साथ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव के ही बबन राम और राजेश राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

दशहरा व मुहर्रम को ले शांति समिति की बैठकडुमरांव़ प्रखंड के कोरानसराय थाना परिसर मेें दशहरा व मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गयी़ बैठक में थानाध्यक्ष ने कहा कि हर हाल में सभी पूजा समितियों को शांतिपूर्ण माहौल में दशहरा व मुहर्रम का त्योहार मना है़ बैठक में 12 पूजा समितियों के सदस्यों ने भाग लिया़ मौके पर सर्वजीत पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, सुरेंद्र सिंह, छोटे तिवारी, मोहाउदीन अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन