ePaper

सिपाही भर्ती परीक्षा में 3099 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Updated at : 18 Aug 2024 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
सिपाही भर्ती परीक्षा में 3099 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले के 17 केंद्रों पर बिहार पुलिस व अन्य इकाइयों में सिपाही के पद पर चयन के लिए रविवार को परीक्षा ली गयी

विज्ञापन

फाइल-11- कड़ी सुरक्षा के बीच ली गयी सिपाही पद के लिए लिखित परीक्षा, 3 हजार 99 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित -प्रभारी डीएम ने किया विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, केंद्राधीक्षकों को दिए आवश्यक निर्देश 18 अगस्त- फोटो-23- जांच कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश देते प्रतिनियुक्त अधिकारी व पुलिस बक्सर. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले के 17 केंद्रों पर बिहार पुलिस एवं अन्य इकाईयों में सिपाही के पद पर चयन हेतु रविवार को परीक्षा ली गई. आयोजित लिखित परीक्षा के सफल आयोजन एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रभारी जिला पदाधिकारी बक्सर कुमारी अनुपम सिंह के द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान उनके द्धारा केंद्राधीक्षकों को कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर निर्देशित किया गया. इसके पूर्व परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी निर्धारित समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंच गये थे. जिससे वे निर्धारित समय से केंद्र में प्रवेश कर सकें तथा परीक्षा से वंचित नहीं हो सकें. परीक्षा एक पाली में ली गई. जिसमें 6 हजार 641 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 3 हजार 99 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थिति रहे. सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय 9 बजकर 30 मिनट पर प्रवेश दिया गया. इसके साथ ही निर्धारित समय 11 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया गया. केंद्रों पर विधिवत चीट पूर्जों तथा इलेेक्ट्रॉनिक डिवाईस की पूरी तरह से जांच के बाद प्रवेश दिया गया. वहीं परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर प्रभारी जिला पदाधिकारी बक्सर कुमारी अनुपम सिंह के द्वारा एमपी उच्च विद्यालय बक्सर, इटाढ़ी रोड लालगंज डीएवी पब्लिक स्कूल बक्सर, गुरूदास मठिया इटाढ़ी रोड स्थित फाउंडेशन स्कूल बक्सर, सरस्वती विद्या मंदिर अहिरौली बक्सर एवं कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल कथकौली बक्सर का निरीक्षण किया गया. जिला दंडाधिकारी बक्सर के द्वारा संबंधित विद्यालयों के परीक्षा कक्ष में चल रहे परीक्षा की जांच किया गया. परीक्षा केंद्र पर कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के संबंध में प्रतिनियुक्ति केंद्राधीक्षक एवं दंडाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए. जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर से प्राप्त सुचनानुसार बिहार पुलिस एवं अन्य इकाईयों में सिपाही के पद पर चयन हेतु आयोजित लिखित परीक्षा में कुल 9740 परीक्षार्थियों को शामिल होना था. जिसमें कुल 6 हजार 641 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. वहीं कुल 3 हजार 99 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे. वहीं निष्कासित परीक्षार्थियों की संख्या शून्य है. सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन