बस की चपेट में आने से एक की मौत, दो जख्मी
Updated at : 24 Dec 2019 7:01 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरांव : डुमरांव-नावानगर पथ पर देर शाम एक यात्री बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि अन्य दो जख्मी हो गये. राहगीरों की मदद से डुमरांव पुलिस ने तीनों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक की मौत की पुष्टि कर दी तथा […]
विज्ञापन
डुमरांव : डुमरांव-नावानगर पथ पर देर शाम एक यात्री बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि अन्य दो जख्मी हो गये. राहगीरों की मदद से डुमरांव पुलिस ने तीनों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक की मौत की पुष्टि कर दी तथा दो अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया. मृतक की पहचान डुमरांव थाना क्षेत्र के कसिया गांव निवासी कुणाल के रूप में हुई है.
जबकि जख्मी उसी गांव के आशुतोष कुमार, छोटू कुमार बताये जाते हैं. मिली जानकारी के अनुसार तीनों सहोदर भाई हैं. वे सभी सोमवार की देर शाम डुमरांव से इलेक्ट्रिक का कार्य कर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान डुमरांव- नावानगर पथ पर तेज गति से आ रही एक यात्री बस ने टक्कर मार दी, जिसे लेकर अफरातफरी मच गया. हालांकि इस घटना के बाद चालक यात्री बस वाहन समेत फरार हो गया.
घटना की खबर जैसे ही परिजनों को मिली तो घर में मातम पसर गया. रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे और जख्मियों को लेकर बक्सर सदर अस्पताल रवाना हो गये. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में जांच शुरू कर दी है. यात्री बस की पहचान करने को लेकर का पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




