45 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Oct 2019 1:26 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : उत्पाद विभाग की पुलिस ने गंगा चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक तस्कर को 45 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार तस्कर इटाढ़ी थाना क्षेत्र के चिलबिला गांव का रहने वाला गुड्डु कुमार सिंह बताया जाता है. बताया जाता है कि […]
विज्ञापन
बक्सर : उत्पाद विभाग की पुलिस ने गंगा चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक तस्कर को 45 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार तस्कर इटाढ़ी थाना क्षेत्र के चिलबिला गांव का रहने वाला गुड्डु कुमार सिंह बताया जाता है. बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर उत्पाद विभाग की पुलिस गंगा चेक पोस्ट के समीप वाहन जांच अभियान चला रही थी.
इसी बीच चेक पोस्ट के महज कुछ दूरी पर एक युवक बैग लेकर ऑटो से उतरा. पुलिस को युवक पर शक हुआ. पुलिस ने दौड़कर युवक को रोका और उसकी तलाशी ली तो उसके बैग से 45 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ. साथ ही पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
उत्पाद इंस्पेक्टर संजय प्रियदर्शी ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. तस्कर बहुत दिनों से चेक पोस्ट से पहले ही उतरकर शराब लेकर भाग जाता था. पुलिस को युवक पर शक हुआ और जांच किया गया तो तस्कर के पास से 45 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ. उन्होंने बताया कि तस्कर यूपी से शराब खरीदकर अपने गांव में सप्लाइ करने का काम करता था. मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




