दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बक्सर : मुरार थाना क्षेत्र के ठोरी पांडेयपुर गांव निवासी विवाहिता को दहेज खातिर मारपीट कर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है. घटना में महिला जख्मी हो गयी. जख्मी महिला का उसके मायके वालों ने उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. हालांकि पीड़ित ने पुलिस को अभी आवेदन नहीं […]
विज्ञापन
बक्सर : मुरार थाना क्षेत्र के ठोरी पांडेयपुर गांव निवासी विवाहिता को दहेज खातिर मारपीट कर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है. घटना में महिला जख्मी हो गयी. जख्मी महिला का उसके मायके वालों ने उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. हालांकि पीड़ित ने पुलिस को अभी आवेदन नहीं दिया है. पीड़ित रेखा तिवारी ने बताया कि उसका मायका मुरार थाना क्षेत्र के ओझा बरांव गांव में है.
विज्ञापन
दस साल पहले उसकी शादी ठोरी-पांडेयपुर गांव के रहे वाले दिनेश तिवारी के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी. उसका ससुराल वाले पूरे परिवार के साथ फरीदाबाद में रहते हैं. शादी के बाद वह भी वहीं रहने लगी. लेकिन दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. कुछ दिनों से ससुराल वालों ने अधिक प्रताड़ित करने लगे. इसी बीच मंगलवार की सुबह ससुराल वालों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. पीटने के बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया.
वह किसी तरह से फरीदाबाद से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची. इसके बाद अपने मायके ओझा बरांव आयी. उसने सारी बातें अपनी मां-बाप को बात बतायी. इसके बाद उसका भाई शशिकांत ओझा उसका इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल लेकर आये. पीड़ित महिला का कहना है कि उसने अभी पुलिस को इस मामले में सूचना नहीं दी है. लेकिन, जब सारी हदें पार हो गयी है तब वह न्याय के लिये पुलिस के पास जायेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन