हत्या मामले में पुलिस ने तीन को लिया हिरासत में
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बक्सर : बीडीसी सदस्य हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दिया. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. साथ ही पूरे जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. बहुत जल्द पूरे मामले का खुलासा कर लेगी. गिरफ्तार आरोपित पसहरा गांव का […]
विज्ञापन
बक्सर : बीडीसी सदस्य हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दिया. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. साथ ही पूरे जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. बहुत जल्द पूरे मामले का खुलासा कर लेगी. गिरफ्तार आरोपित पसहरा गांव का रहने वाला अंकित कुमार बताया जाता है. एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि बीडीसी हत्या मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. उनके निशानदेही पर छापेमारी जारी है.
खुशदिल था पिंटू
गांव के लोगों का कहना है कि पिंटू का किसी से कोई विवाद नहीं था. वह खुश दिल मिजाज थे. लेकिन उसकी हत्या किन कारणों से हुई है. अभी तक किसी को कुछ पता नहीं है. पिंटू दो बार से नारायणपुर पंचायत के पसहरा गांव का बीडीसी सदस्य रहा. लेकिन आज तक उसका अभी किसी से विवाद नहीं था.
जो गांव के लोग कहते थे उसे वह पूरा कर देता था. उसका एक तीन साल का बेटा है. बीडीसी सदस्य की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया. पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था. अपनी मां-बाप के इकलौता संतान होने के कारण पिंटू की तीन साल के बेटे का पालन-पोषण उनकी पत्नी के माथे पर होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










