अर्चना एक्सप्रेस में चेन पुलिंग करते दो गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बक्सर : जम्मू से चलकर पटना जानेवाली अप अर्चना एक्सप्रेस को शरारती तत्वों ने गुरुवार की रात बक्सर स्टेशन के समीप चेन पुलिंग कर रोक दिया. इस मामले में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने दो लोगों को गिरफ्तार कर रेलवे एक्ट के तहत जेल भेज दिया. बताया जाता है कि अर्चना एक्सप्रेस अपने निर्धारित […]
विज्ञापन
बक्सर : जम्मू से चलकर पटना जानेवाली अप अर्चना एक्सप्रेस को शरारती तत्वों ने गुरुवार की रात बक्सर स्टेशन के समीप चेन पुलिंग कर रोक दिया. इस मामले में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने दो लोगों को गिरफ्तार कर रेलवे एक्ट के तहत जेल भेज दिया. बताया जाता है कि अर्चना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चल रही थी. जैसे ही ट्रेन बक्सर स्टेशन के समीप पहुंची तो ट्रेन में बैठे शरारती तत्वों ने चेनपुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया.
ट्रेन रुकते ही रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने आरा के रहने वाले जीतेंद्र कुमार और अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े जाने पर दोनों के साथियों ने आरपीएफ पोस्ट पर उन्हें छुड़ाने के लिए हंगामा किया, लेकिन आरपीएफ जवानों ने सभी को भागा दिया. शुक्रवार की सुबह आरपीएफ ने दोनों को रेलवे कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










