शादी के दस दिन बाद पति को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता, प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2019 4:56 PM
बक्सर : शादी के दस दिन बाद ही अपने प्रेमी के साथ विवाहिता फरार हो गयी. मामले में विवाहिता के पिता ने एक युवक के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है. बताया जाता है कि कैमूर जिले के झाली गांव निवासी अजीत ने पुत्री […]
बक्सर : शादी के दस दिन बाद ही अपने प्रेमी के साथ विवाहिता फरार हो गयी. मामले में विवाहिता के पिता ने एक युवक के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है.
बताया जाता है कि कैमूर जिले के झाली गांव निवासी अजीत ने पुत्री अलका की शादी सिमरी थाना क्षेत्र के नगरपुरा गांव निवासी आनंद के साथ 24 मई को की थी. शादी के बाद दोनों शहर के हवाई अड्डे के समीप किराये के एक मकान में रहने लगे. पांच जून को अलका के पेट में दर्द हुआ. पति आनंद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गया, जहां अलका ने आनंद से कहा कि मैं तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहती हूं. इसके बाद वह अपने प्रेमी पुनीत के साथ फरार हो गयी. आनंद ने इसकी सूचना अलका के पिता को दी. सूचना मिलते ही अजीत बक्सर पहुंचे, जहां पिता ने भोजपुर जिले के रंजिया गांव निवासी पुनीत कुमार के खिलाफ नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया. नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग में विवाहिता भागी है. मामले की जांच की जा रही है. जल्द विवाहिता को बरामद कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










